जमुई/ब्यूरो अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush
जमुई/सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को भगवान महावीर के जन्मोत्सव के मौके पर लछुआड़ महोत्सव का आगाज किया गया।
इस महोत्सव की विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने की।वहीं मंच का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप अग्रवाल के द्वारा किया गया।
लछुआड़ महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि लछुआड़ पर्यटन के क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सौजन्य से लछुआड़ महोत्सव की परिकल्पना साकार हुए है।
इस महोत्सव में उद्घाटन के पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।वहीं सरकारी विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समारोह में धन्यवाद ज्ञापन जिले के पत्रकार डॉ. निरंजन कुमार ने की।इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर,पुलिस अधीक्षक जयकांत,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी गिजलेश्वर शर्मा,जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र सिन्हा,थानाध्यक्ष विवेक भारती सहित जिले के तमाम आलाधिकारि लछुआड़ महोत्सव में उपस्तिथ थे।

No comments:
Post a Comment