Edited : Prince Dilkhush
जमुई/-भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा जमुई भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पार्षद श्री बिकास प्रसाद सिंह जी को कार्यसमिति के सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी देखी गई।
श्री सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं में सहज घालमेल और मृदुभाषी सदस्य हैं।जिन्हें प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।उनके अन्नपूर्णा निवास पर सैकड़ो की तादाद में भाजपाई कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दि।
मौके पर कार्यकर्ताओ ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि,जमुई से एक ईमानदार,कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान के रूप में रखा गया है,ताकि संगठन के हित की सारी रणनीति प्रदेश नेतृत्व को मिलती रहे।
बधाई देने वालों में भाजपा सिकन्दरा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित,पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर,महामंत्री सुबोध सिंह,रंजीत कुमार जोशी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,अजित नायक,कोषाध्यक्ष राजीव सिंह,वरिष्ठ नेता ओंकार वर्णवाल,अशोक केसरी,प्रभात केसरी,अनिल प्रताप,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनिल दीक्षित,उमेश मंडल,कैलाश चंद्रवंशी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाई कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment