Friday, 5 January 2018

जमुई👉कुहासे ने बरपाया कहर,ना दिखता है,ना रुकता है...।

जमुई से अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।

👉कुहासे का कहर ,आपस में दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर।
 जमुई।जिले के सिकंदरा प्रखंड के सिकंदरा -जमुई मुख्य  मार्ग  में शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग एनएच 333 ए पर बलुआडीह मोड़ के समीप कुहासे के कारण एक ट्रक और लग्जरी वाहन चेभरलेट में आमने सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई|टक्कर इतना जोरदार की लग्जरी वाहन के आगे की हिस्से का परखच्चे उड़ गए|हालांकि वाहन पर सवार एक ही परिवार के आधे दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए|सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया|जानकारी के अनुसार बिहार शरीफ नालन्दा से अपने परिजनों के साथ बी.आर.52.9897 नंबर के लग्जरी वाहन से देवघर की ओर जा रहे थे |इसी बीच बलुआडीह मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक में कुहासे की वजह से आमने सामने भिड़ंत हो गई|जिसमें लग्जरी वाहन पर सवार एक ही परिवार के शोभा कुमारी पति सुबोध कुमार उम्र 35,विवेक कुमार पिता अविनाश प्रसाद उम्र 15, अविनाश प्रसाद पिता इंद्रदेव प्रसाद उम्र 40,बेबी देवी पति अविनाश प्रसाद उम्र 35,सुषमा स्वराज पिता अविनाश प्रसाद उम्र 20,रिंकी देवी पति स्व.शैलेन्द्र प्रसाद उम्र 35,डिम्पल कुमार उम्र 30,संजीव कुमार उम्र11 वर्ष आदि गम्भीर रूप से घायल हो गए|इन सभी घायलों को वाहन से निकालकर ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा भेजा गया|जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया|इधर घटना की सूचना पाकर पहुँची सिकन्दरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई|

जमुई👉भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू।

जमुई से अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।

👉उजाड़े गए वनवासी ग्रामीणों ने जमीन की मांग को लेकर भाकपा माले के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया।

जमुई।।जिले के बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी,गुरमाहा गाँव निवासी 50 परिवार अपने छीटे-छोटे मासूम बच्चे को ले कर आवास के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद,और प्रशाशन के द्वारा झूठआश्वासन देने के बाद सभी ग्रामीणों ने भाकपा माले के साथ मिलकर जिला प्रशाशन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दिया।
        


   धरना पर बैठे गुरमाहा,कुमरतरी के ग्रामीणों ने प्रशाशन से रहने के लिए आवास देने की मांग की और जब तक सभी ग्रामीणों को आवास नहीं मिलता तब तक हमलोग धरना पर बैठे रहेंगे।वनविभाग और प्रशाशन की अमानवीय रवैया से नाखुश ग्रामीणों ने बताया कि डीएम के द्वारा आवास के लिए जमीन मुहैया करवाने का वादा कर भूल गए थे जिससे हम सभी ग्रामीणों ने 2महीने भटकने,व इधर-उधर की ठोकरें खाने के बाद पतनेश्वर पहाड़ पर लगे झाड़ियों को साफ कर लकड़ी और पूआल से छोटा-छोटा कुटिया बना कर रह रहे थे, लेकिन इसकी भनक वनविभाग को लगी और प्रशाशन के द्वारा इतनी ठंड में भी सभी की झोपड़ी को बेरहमी से उजाड़ दिया गया और दो दिन तक सभी ग्रामीण को खुले आसमान के नीचे रात बिताने पर मजबूर किया गया,फिर प्रशाशन ने उसी बरहट के स्कूल में भेज दिया जहाँ से पहले वे लोग आए थे।

वहीं भाकपा माले के जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों का साथ देते हुए बताया कि बरहट प्रखंड के गुरमाहा,कुमरतरी गाँव के सैकड़ों लोग जुलाई महीने नक्सली ने तीन व्यक्ति की हत्या कर दी थी,उसी समय से डरे ग्रामीणों ने गाँव छोड़ कर बरहट  विद्यालय में शरण लिया था जहाँ प्रशाशन के द्वारा राशन पानी भी दिया जाता था।और कहा गया था कि सभी लोगों को जमीन देकर देवाचक गाँव के बगल जंगल किनारे बसाया जाएगा जिससे ग्रामीणों ने कहा कि फिर जंगल किनारे नक्सली उसी घटना को दोहराएगी,
इसलिए जंगल किनारे छोड़ सभी को गाँव मे बसाया जाए।लेकिन प्रशाशन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया।जिस वजह से भाकपा माले भी प्रशाशन के खिलाफ ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय लिया।जब तक गरीब बेसहारे ग्रामीणों को जमीन मुहैया नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
वहीं धरना पर बैठे भकपामाले के जिला सचिव शंभुशरण सिंह,वासुदेव राय,मो.हैदर,ब्रम्हदेव ठाकुर,भीम मांझी,मदन कोड़ा,भोला कोड़ा, वीरेंद्र राय, आशा देवी,सेम्फुला देवी सहित सैकड़ों की संख्यां में ग्रामीण व छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएँ मौजूद थीं।

Wednesday, 20 December 2017

जमुई/शर्मनाक👉 दबंगो ने मजदूर की पिट-पिट कर हत्या की।परिजनों ने किया एनएच जाम।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।

जमुई।रान्हन गाँव निवासी शारदा यादव के पुत्र विजय यादव एवं उसी गाँव के संजय साव ने अपनी दबंगई दिखाकर मजदूर सुरेश मांझी को घर से खींचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी|जिससे उसका सिर फट गया और बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा।आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया।जहाँ अधिक रक्तश्राव होने के कारण ईलाज के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।
बाद में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने रान्हन गाँव के समीप एनएच 333 ए पर मृतक मजदूर की लाश को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया।जाम लगभग आधे घण्टे तक लगा रहा।आक्रोशित परिजन मुआवजे की मांग करते हुए दबंगो की गिरफ्तारी शीघ्र करने की बात पर अड़े रहे।मौके पर सूचना पाकर पहुँचे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विकास कुमार एवं थानाध्यक्ष बीरभद्र कुमार सिंह,अवर निरीक्षक राजेश ठाकुर द्वारा  कारवाई का भरोसा दिलाते हुए काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को हटाया गया।तत्पश्चात बीडीओ द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
वहीं मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार की राशि प्रदान की गई|इसके अलावा महादेव सिमरिया निवासी मनोज सिंह के द्वारा भी परिजनों को सांत्वना राशि दी गई।

मृतक के पत्नी के फर्द ब्यान पर दबंग विजय यादव एवं संजय साव के विरुद्ध सिकन्दरा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।पुलिस को दिए फर्द बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि विजय यादव एवं संजय साव दोनो शराब के नशे में बाईक से शाम में 7:30 बजे के करीब मेरे घर पर आया और जबरदस्ती मेरे पति को धान झारने की बात कहने लगा।इसी क्रम में मेरे पति सुरेश मांझी ने एक दिन बाद झारने की बात कह।
इसी बात पर  लगाने की बात दोनों दबंगो ने मिलकर मेरे पति के सर पर लाठी से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में भी दबंगो ने ले जाने से रोका लेकिन अन्य गाँव ग्रामीणों के पहल करने पर ले जाने दिया।

जमुई👉महावीर के भूमि पर पुना: शुरु हुआ खुनी खेल।




जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।

जमुई।सिकंदरा प्रखंड के महावीर के पावनभूमि  पर पुना:  शुरू हुआ खुनी खेल !बता दे की जन्मस्थान जाने वाले मार्ग पर दुधपनिया के समीप दो लोगों की हत्या के बाद धावाटांड़ गांव में मातम पसरा है। गांव के दो लोगों की एक साथ हुई हत्या से लोग दहशत में हैं।

मंगलवार दोपहर जब पुलिस ने सहदेव राय और गांगुली राय का शव विजेता कंपनी के प्लांट के पास लाया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृत गांगुली की पत्नी सावित्री अपनी दो पुत्री आठ वर्षीया सुषमा और पांच वर्षीया फुदकी के साथ विलाप कर रही थी। सावित्री को अपने बच्चों के आगे की परवरिश की ¨चता सता रही थी तो बुजुर्ग पिता अर्जुन कोड़ा पुत्र वियोग में दहाड़ मारकर रो रहे थे।
इधर मृत सहदेव के परिजन की चीत्कार से माहौल गमगीन बना रहा। पड़ोस के लोग मृतक के परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

विदित हो कि सहदेव और गांगुली कुण्डघाट जलाशय का निर्माण करा रही विजेता कंपनी में नाईट गार्ड थे। सोमवार की शाम दोनों डयूटी करने प्लांट पर गए थे।जिसके बाद वहां देर रात हथियारबंद लोगों ने दोनों को हथियार के बल पर अगवा कर लिया। बाद में डेढ़ किमी दूर जंगल में ले जाकर दोनों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी!वही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँचकर मामले की छानबीन कर रही है।
अब तो पुलिसिया

छानबीन  के बाद ही पता चलेगा  की ये आपसी  रंजिश  है यह कोई नक्सली  घटना।

Wednesday, 22 November 2017

जमुई👉शिक्षक विनय के निधन से पीड़ित परिवार को एक दिन का वेतन देने का लिया निर्णय सीआरसी की बैठक में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

 जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉प्रदेश सचिव ने किया संघ संगठन से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने की अपील।


जमुई।गिद्धौर प्रखंड के धोबघट संकुल संसाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय सिमरिया टांड में कार्यरत नवनियुक्त टीईटी पास युवा शिक्षक विनय कुमार उर्फ पप्पु राम का ईलाज के दौरान निधन हो जाने से सभी शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है । बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय धोबघट संकुल में संचालक संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में स्वर्गीय विनय कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई । शोक सभा में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह व सभी शिक्षक उपस्थित होकर अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने प्रखंड के सभी शिक्षकों से अपने साथी स्व. विनय कुमार के निधन से बेसहारा हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग करने की अपील की ।

बैठक में उपस्थित शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को देने का प्रस्ताव दिया । जिसे सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए एक दिन का वेतन स्व. विनय कुमार के परिजन को शनिवार तक देने का निर्णय लिया । सहयोग राशि जमा करने के लिए पांच सदस्यों की एक कमिटी बनाई गई । कमिटी के सदस्य के रूप में संजय कुमार मिश्रा, दिलीप मंडल, ब्रजेश सिंह, अरुण मंडल, अमरेंद्र कुमार गुप्ता आदि का चयन किया गया । प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को देने के निर्णय को मानवता से परिपूर्ण कदम बताते हुए हृदय से आभार प्रकट किया । वहीं प्रदेश सचिव श्री कौशल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अबिलम्ब स्व. विनय कुमार के परिजन को नियमानुसार चार लाख रुपया व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की । इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की । बैठक में संजय मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, दिलीप मंडल, ब्रजेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, अरुण मंडल, प्रमोद कुमार, दमयंती कुमारी भारती, अर्जुन कुमार, दयानंद साव, राजीव रंजन, प्रमोद तांती, निरंजन कुमार, शिखा स्वरूप, सरिता सिंह, मीना कुमारी, निर्मला कुमारी, ब्रह्मदेव पासवान, राजकुमार प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।

Saturday, 18 November 2017

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉 BPNPSS के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी।

पटना👉वेतन के आभाव में समुचित ईलाज नहीं करा पाने से कटिहार जिला में एक शिक्षक की हुई मौत पर आक्रोशित BPNPSS के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने आज 16-11-17 सचिवालय, पटना पहुँच कर माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव आदि को ज्ञापन सौंपकर बिहार के तीन लाख शिक्षकों का अबिलम्ब पांच माह से बकाया वेतन का एक मुश्त भुगतान करने की मांग है । प्रदेश सचिव आनंद कौशल के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे के आवेदन में शीघ्र भुगतान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है । *साथ ही 20 -11-17 को मुख्यमंत्री के बेतिया जिला के भितिहरवा आगमन पर संघ के प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेतिया जिला संघ के पदाधिकारियों व हजारों शिक्षक के द्वारा अनिश्चित कालीन आक्रोशपूर्ण  धरना व अनशन किये जाने की भी चेतावनी दी गई है ।* इस दौरान सचिवालय में प्रदेश सचिव आनंद कौशल जी के साथ पटना जिला के सक्रिय शिक्षक साथी ऋतु राज जी भी उपस्थित थे ।

👉संघ के द्वारा 16-11-17 को सौपा गया ज्ञापन ।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना नीतीश सरकार को पड़ेगा महंगा - याचिका कर्ता।
👉एक सप्ताह पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हो चुका है कैविएट दाखिल।
👉सरकार के एसएलपी को खारिज करवाने की सारी तैयारी पूरी।
👉हठधर्मी सरकार को कोर्ट के साथ साथ लोक सभा चुनाव में भी दिया जाएगा मुँहतोड़ जबाब।

बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों के समान काम-समान वेतन के मामले में नीतीश सरकार को पटना हाई कोर्ट से झटका के लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी जोरदार झटका देने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है । सरकार की मंशा को भांपकर एक सप्ताह पहले ही सफलता पूर्वक सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया जा चुका है। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के निर्णय पर समान काम-समान वेतन ( केस संख्या CWJC-1370/2017 बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बनाम बिहार सरकार ) के याचिका कर्ता आनंद कौशल सिंह ने शुक्रवार को कहा । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पारित आदेश के आलोक में ही पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने नियोजित शिक्षकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद समान काम के बदले समान वेतन निर्धारित समय में देने का आदेश बिहार सरकार को दिया है । उन्होंने कहा बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हाई कोर्ट पटना के द्वारा पारित आदेश को पुनः सुप्रीम कोर्ट में ही चुनौती देकर संवैधानिक प्रावधानों का घोर उलंघन व न्यायालय के कीमती समय को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है । उन्होंने कहा कि बिहार के चार लाख शिक्षक सरकार को सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी मुँहतोड़ जबाब देने के लिए कमर कस चुके है । उन्होंने कहा कि जान की बाजी लगाकर भी समान काम -समान वेतन हासिल करने के लिए तैयार है ।
सादर।

👉आनंद कौशल सिंह, याचिकाकर्त्ता, समान काम-समान वेतन, (बिहार पंचायत- नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बनाम बिहार सरकार CWJC No- 1370/2017 )    
👉सह प्रदेश सचिव,बिहार पंचायत - नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ । whatsapp no. 9122441633.Call no- 7992456537.


Monday, 13 November 2017

जमुई👉अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई,दो की मौत।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

जामुई।सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिशन चौक मोड़  के पास सोमबार की रात्रि  करीब 8 बजे अनियंत्रित ट्रक सिमर  के पेड़ से जा टकराई जिसे मौके पर ही चालक सहित दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो
गयी।प्रत्यक्षदर्शी की अनुसार तेज गति से आ रही ट्रक जैसे  ही मिशन मोड़ के पास  पहुंची की चालक अनियंत्रित हो जाने से सिमर पेड़ से जा टकराई ,आवाज़  इतनी तेज थी की आस  पास के लोग वहा पहुंचे  की सिकंदरा निवासी मोइन मिया  50 वर्ष एवं पटाम्बर  गवाँ निवासी युबक  की मौत हो गयी।ट्रक को नंबर बी.आर 46सी5725 बताया गया है वही ट्रक के अगले  हिस्से की पडख़च्चे  उड़ गया है मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जाँच  कर रही है।

जमुई👉आवंटन के लिए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय एचआरडी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

जमुई से ब्युरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर लगाया शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप।
👉शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर दिया आंदोलन करने की चेतावनी ।
👉पांच माह से नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला है वेतन।
👉सर्व शिक्षा अभियान से वेतन मद की राशि केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को नहीं दिए जाने से है शिक्षकों में आक्रोश।

जमुई।केंद्र सरकार द्वारा आवंटन उपलब्ध नहीं कराए जाने से नियोजित शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं दिए जाने पर मोर्चा खोलते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षजमुई👉आवंटन के लिए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय एचआरडी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।क संघ का एक शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में मानव संसाधन राज्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।शिष्टमंडल में शामिल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने शनिवार को स्थानीय संघ भवन में शिक्षकों से मुलाकात करने के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश सचिव श्री कौशल ने बताया कि केंद्र व राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार रहने के बाबजूद भी बिहार में तीन लाख शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है और पढ़ाई शुरू होने के सात माह बाद भी दो करोड़ बच्चों को किताब नहीं दी जा सकी है । उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जानबूझ कर शिक्षा व शिक्षक को बर्बाद करने की शाजिस की रची जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं कि जाएगी ।

उन्होंने बताया की संघ के द्वारा मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान के लिए शीघ्र बिहार सरकार को सर्व शिक्षा अभियान से वेतन मद की राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।साथ ही हाईकोर्ट पटना से 04 लाख शिक्षकों को समान काम -समान वेतन देने के पारित आदेश को शीघ्र लागू करने हेतु बिहार सरकार को आदेशित करने की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लाखों शिक्षक आक्रोश पूर्ण आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे ।

Thursday, 2 November 2017

जमुई👉 हाइकोर्ट के संबैधानिक आदेश को लागू करने में आनाकानी करने से होगा संबिधान का अपमान : आनंद कौशल।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सवित की रिपोर्ट।
(बिहार उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश)



👉पिछले 08 साल के अध्ययन के बाद न्यायालय ने दिया है,सरकार को समान वेतन देने का आदेश ।याचिका कर्ता आनंद के साथ सैकड़ों शिक्षक ने मनाया जीत का जश्न, उच्च न्यायालय के प्रति जताया आभार ।

जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ झाझा के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव की अध्यक्षता व जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र यादव के संचालन में गुरुवार के सुबह सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका ने समान वेतन का आदेश उच्च न्यायालय से पारित होने पर याचिका कर्ता सह प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह के साथ जीत का जमकर जश्न मनाया । इस मौके पर समान काम - समान वेतन के याचिका कर्ता सह शिक्षकों के लोक प्रिय नेता आनंद कौशल को माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका ने समानित किया । मौके पर याचिका कर्ता सह प्रदेश सचिव आनंद कौशल इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय सभी शिक्षकों को देते हुए नमन किया । प्रदेश सचिव आनंद ने कहा कि हाइकोर्ट के संबैधानिक आदेश को लागू करने में बिहार सरकार के द्वारा आनाकानी करने से  संबिधान का अपमान होगा । जिसे बिहार के 04लाख शिक्षक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे । उन्होंने कहा कि 08 साल अध्ययन करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय पटना ने संबिधान का सम्मान करते हुए 04 लाख नियोजित शिक्षक को समान वेतन देने का आदेश बिहार सरकार को दिया है । अब अगर सरकार अध्ययन का ड्रामा करेगी तो आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जदयू-भाजपा के उम्मीदवार को चुनाव जीतने नहीं दिया जाएगा । इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र यादव व प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव ने कहा कि बिहार सरकार से संघर्ष के दौरान प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने अपनी नौकरी तक त्याग कर शिक्षकों को उनका अधिकार दिलवा कर जो अदम्य साहस का परिचय दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है । इस मौके पर नागेंद्र यादव, मासूम अंसारी, पूनम कुमारी , सगुफ्ता प्रवीण, दीप्ति प्रकाश, रीना कुमारी, ममता सिंह, रामप्रवेश यादव, मनोज यादव, दीपक कुमार, आर्यन वर्णवाल, सरोज कुमार, दिनेश पंडित, मोअज्जम , त्रिलोकी पंडित, राजेश कुमार, प्रमोद पंडित, उमेश यादव, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।

Sunday, 20 August 2017

नवहिन्दुस्तान न्यूज़ लाइव बिहार जमुई ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
(Sub-Editor Prince Dilkhush)

जमुई।चकाई बाजार स्थित  जिला परिषद डाकबंगला के समीप शनिवार की देर रात चकाई पुलिस ने मनोज स्वीट्स एवं एसके मशीनरी में छापेमारी कर तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।
साथ ही मिठाई दुकान के संचालक मोनू हलवाई को गिरफ्तार कर लिया।वही एसके मशीनरी का संचालक संतोष कुमार मौके से भागने में सफल रहा।

Thursday, 20 July 2017

जमुई : पंचायत राज पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन।

जमुई।एनएच लाइव बिहार के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush.




Sunday, 16 July 2017

कांवरियों की सेवा करने निकला श्रद्धालुओं का जत्था।

एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush.

जमुई : सावन मास के दूसरी सोमवारी को लेकर सुलतानगंज से 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर बाबाधाम देवघर पहुँचने वाले कांवरियों की सेवा करने युवा डाक बम सेवा समिति सिकन्दरा जमुई के तत्वाधान में जलेबिया मोड़ पर लगाये जा रहे सेवा शिविर में भाग लेने सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं आज जलेबिया मोड़ सुइयाँ रवाना हुए।

युवा डाक बम सेवा समिति सिकन्दरा के द्वारा जिलेबिया मोड़ पर लगाये जा रहे सेवा शिविर में रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गा मंदिर सिकन्दरा से समाजसेवी आईपी गुप्ता ने हाथ मे झंडा लेकर सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ बोलबम के जयकारे के साथ रवाना किया।युवा डाक बम सेवा समिति सिकंदरा के श्रद्धालुओं का जत्था आज रात तक सुलतानगंज एवं देवघर के बीच स्थित जलेबिया मोड़ पहुचेगी,जहा सुबह इन श्रद्धालुओं की और से जल लेकर बाबाधाम देवघर जाने वाले सभी कावरियों को सेवा शिविर के माध्यम से पानी,शरवत,फल,निम्बू पानी इत्यादि बांटा जायेगा।

सेवा शिविर में जाने से पूर्व सैकड़ो की संख्या में युवा दुर्गा मंदिर सिकंदरा से समाजसेवी आईपी गुप्ता के नेतृत्व में बोलबम के जयकारे के साथ रवाना हुआ,इसको लेकर जहां श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा वहीं कांवरियो की सेवा करने जा रहे श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह दिखा।माहौल भक्तिमय हो गया था।मौके पर गोविंद सिंह राठौर,संजय पांडेय,बाहुबली प्रशांत सिंह तोमर,सौरव सिंह सेंगर सहित सेकड़ो की संख्या में युवा श्रद्धालु उपस्थित थे।

झूमते गाते देवघर पहुँच रहे है काँवरिया।

श्रावणी मेला में जलार्पण के लिए सुल्तानगंज से बाबाधाम आ रहे नाचते-गाते कांवरियों को देखने का आनन्द हीं कुछ और है।ये लोग उत्साह एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण हो निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इन लोगों में से कोई सुसज्जित कांवर लाते हुए यहाँ दिख रहा है तो कोई सुंदर वेशभूषा धारण किये हुए।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा हेतु देवघर जिला प्रशासन द्वारा कांवरिया पथ में बालू भराई के साथ-साथ इन्द्र वर्षा लगाया गया है,जिसकी कुल संख्या 92 है। इससे बारिस न होने पर भी कांवरियों को बालू पर चलने में आसानी हो रही है।इन्द्र वर्षा के माध्यम से जहाँ चिलचिलाती धूप में भी पथ गीला और चलने योग्य रहता है; वहीं कांवर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को इन्द्र वर्षा से वृष्टि जैसे आनन्द की अनुभूति भी होती है।श्रावणी मेला का रंग जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे यहाँ आगन्तुक कांवरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जलार्पण हेतु रात्रि से हीं कांवरियों का आगमन हो रहा

Friday, 23 June 2017

 जमुई एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता कि रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush



जमुई।राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने की अपील।अलीगंज जमुई।गुरूवार को अलीगंज प्रखंड के दर्जनो गाँवो का दौरा अखिल भारतीय क्षञिय चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने किया।क्षेञ भ्रमण के दौरान प्रखंड के दरखा ,अलीगंज ,बालडा ,संगमा,कोलहाना,मानपुर ,महना ,आढा ,पलसा बुजूगॅआदि गाँवो का दौरा कर 25 जूनी017 दिन रविवार को राज्य स्तरीय बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के आवास पर दिन के 11बजे से आयोजित होगी ।जिसमें महासभा के सभी लोगों से अपील है कि बडी संखया मे जुटकर बैठक में भाग लें।मौके पर दशरथ राम,मदन कुमार चंद्रवंशी (लखीसराय)विनोद कुमार,मनु राम,बालक राम आशो राम ,गया राम,सीताराम चंदरवंशी सहित बड़ी संख्या मे महासभा के लोग मौजूद थे।
जमुई एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush

जमुई।केंद्र के मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जमूई स्थित शगुन वाटिका सभागार में कल यानी 24 जून को "सबका साथ सबका विकास सम्मेलन" आयोजित किया गया है जिसके  नोडल पदाधिकारी बीपीसीएल के बिक्री पदाधिकारी मो अबु वक़र मालिक जी को केंद्र सरकार ने नियुक्त किया है जो विगत 15 दिनों से लगातार इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू लगे हुए है !और केंद्र के सभी एजेंसी जैसे बैंक द्वारा मुद्रा लोन,जन-धन योजना,प्रधान मंत्री रोजगार योजन के लाभार्थी, गैस एजेंसी द्वारा उज्वला योजना के लाभार्थियो को इस कार्यक्रम में सम्मानित करने साथ ही साथ स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करना है !
आज इसी कार्यक्रम को लेकर नोडल पदाधिकारी ने जिले के सभी गैस वितरकों की एक बैठक बुला के अधिक से अधिक उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओ को निशुल्क गैस का  KYC कन्फर्म करके उन्हें उपलब्ध कराना जिम्मेबारी है !बैठक में उनके अलावे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बिकास प्रसाद सिंह भी उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किये ! सभी गैस वित्तराक जो बैठक में उपस्थित हुए वो लव-कुश गैस जमूई,मा भवानी गैस एजेंसी से रवि शंकर जी,श्याम इंडेन लक्ष्मीपुर,महादेव इंडेन,श्री कृष्णा गैस एजेंसी चकाई, गौरी इंडेन सोनो,अलीगंज इंडेन अलीगंज,राजश्री गिधौर,मलयपुर ग्रामीण एवं गौरा इंडेन गौरा एजेंसी के वित्तराक बैठक में भाग लिए ओर कल के कार्यक्रम में अधिकतम लाभार्थियो को सम्मानित करने का निश्चित किया गया !

Saturday, 17 June 2017

अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया नियोजित शिक्षक को ईद के पहले बकाया वेतन देने का आदेश । बकाया वेतन की मांग को लेकर संघ के प्रदेश सचिव के नेतृत्व एसडीओ से मिला शिष्टमंडल । मांग पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जारी किया आदेश ।

 जमुई एनएच लाइव बिहार से अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush



👉अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया नियोजित शिक्षक को ईद के पहले बकाया वेतन देने का आदेश ।
बकाया वेतन की मांग को लेकर संघ के प्रदेश सचिव के नेतृत्व एसडीओ से मिला शिष्टमंडल ।
मांग पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने  जारी किया आदेश ।

जमुई।नियोजित शिक्षक के बकाया वेतन को गंभीरता से हुए अनुमंडल पदाधिकारी जमुई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ईद से पहले वेतन देने का आदेश दिया है ।
जिले भर के नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान ईद से पहले करने की मांग को लेकर शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में संघ एक शिष्टमंडल अनुमंडल पदाधिकारी जमुई से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा है । साथ ही डीईओ, डीपीओ (स्थापना) को भी मांग पत्र संघ के द्वारा दी गई है । जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने बकाया वेतन देने का आदेश जारी किया है ।
संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने बताया कि नवनियुक्त उर्दू /सामान्य शिक्षक का 22 माह से, जमुई, झाझा , बरहट प्रखंड के लगभग 11 सौ शिक्षक का 08 माह से तथा सिकंदरा, अलीगंज , चकाई, सोनो, गिधौर, लक्ष्मीपुर, खैरा प्रखंड के लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षक को चार माह से बकाया वेतन का एक मुश्त भुगतान करने की मांग की गई है । साथ ही सम्बर्धन कोर्स करके प्रशिक्षित हो चुके तथा टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षक के बकाया ग्रेड पे , दक्षता परीक्षा पास शिक्षक के बकाया वेतन बृद्धि की राशि, आकस्कमिक निधन हो चुके नियोजित शिक्षक के परिजन को चार लाख रुपया व अनुकंपा के आधार पर नौकरी आदि शीघ्र देने की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि वेतन /एरियर नहीं मिलने से शिक्षकों को भुखमरी से जूझना पड़ रहा है साथ ही ईद पर्व के अवसर पर भी मायूसी छाई हुई है । उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षक के बकाया वेतन मद की राशि जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवाते हुए ईद से पहले भुगतान करने का आदेश दिया गया है । साथ ही शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी जमुई ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को संजीदगी दिखाते हुए महापर्व ईद से पहले जिले के सभी नियोजित शिक्षक को बकाया वेतन देने की बात कही है । इस अवसर पर पंकज प्रकाश बच्चन, संतोष प्रसाद सिंह, मुरारी शर्मा, जितेश सिंह, भोला कुमार, अभय सिन्हा आदि उपस्थित थे ।

Tuesday, 13 June 2017

👉हाइकोर्ट ने पूछा बिना किताब के बच्चे कैसे करेंगे बेहतर परफॉर्मेंस। 👉प्रधान सचिव ने सदेह उपस्थित होकर दिया जबाब।माननीय न्यायाधीश ने आदेश रखा सुरक्षित। 👉याचिका कर्ता के द्वारा 14 को दिया जाएगा प्रधान सचिव के प्रतिस्पथ का जबाब। 👉14 जून को किताब नहीं देने के मामले पर पारित हो सकता है आदेश।

जमुई, एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता।Edited by Prince Dilkhush

जमुई : किताब नहीं देने से सम्बंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के माननीय न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन से पूछा बिना किताब का बच्चे कैसे बेहतर परफॉर्मेंस करेंगे ।
बिहार के सरकारी विद्यालय में नामांकित लगभग ढ़ाई करोड़ छात्र- छात्रा को शैक्षिणिक सत्र 2017-18 की पढ़ाई प्रारंभ होने के दो माह बाद भी सरकार द्वारा आरटीई के तहत दी जाने वाली निःशुल्क किताब नहीं दिए जाने पर माननीय हाइकोर्ट के आदेश पर मंगलवार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सदेह उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया है।

इस दौरान वो माननीय न्यायाधीश के आरटीई एक्ट के उलंघन जैसे सवाल का जबाब नहीं दे सके ।
 जमुई जिले के गिद्धौर निवासी सह शिक्षा प्रेमी आनंद कौशल सिंह द्वारा माननीय हाइकोर्ट में बच्चों को किताब नहीं दिए जाने के मामले में दायर CWJC-8250/2017  जनहित याचिका की सुनवाई के बाद माननीय न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने  आदेश सुरक्षित रख लिया है ।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए याचिका कर्ता आनंद कौशल सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव के द्वारा कोर्ट में उपस्थित होकर बच्चों के किताब से सम्बंधित सही जानकारी माननीय हाइकोर्ट को नहीं दी गई है । इसलिए 14 जून को पुनः माननीय न्यायाधीश के समक्ष शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के प्रतिस्पथ का जबाब दिया जाएगा । आनंद ने बताया कि सरकार से शीघ्र किताब देने की मांग व  किताब नहीं देकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारी पर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

लेकिन फिर भी किताब नहीं दिए जाने पर माननीय हाइकोर्ट पटना में करोड़ों बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए एक जनहित याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई गई है । उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है माननीय उच्च न्यायालय से बिहार के करोड़ों बच्चों को न्याय मिलेगा।

याचिका की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार के द्वारा  प्रत्येक साल बच्चों को समय पर किताब नहीं देने की बात कही गई । उन्होंने माननीय न्यायाधीश से एक निश्चित समय के अंदर बच्चों को किताब देने का आदेश पारित करने व दोषी को दण्डित करने की गुहार लगाई है ।

Tuesday, 6 June 2017

सुकमा की तरह घटना को अंजाम देना चाहते थे नक्सली : एसपी।पुलिस को ट्रेप कर उड़ाने की कोशिस हुयी नाकाम।एक नक्सली चढे पुलिस के हत्थे।गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने की जंगलों की घेराबंदी।

जमुई(एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता।
Edited by Prince Dilkhush

जमुई।।जिले के सोनो प्रखंड के जंगलो में पुलिस को ट्रेप कर लेंड माइंस से उडाने की नक्सली योजना को जिला पुलिस कप्तान ने  सुझबुझ से नाकाम कर दिया ! अगर पुलिस सुझबुझ से काम नही लेती तो  स्थित कुछ और ही होती! सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कझ में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान जयंतकांत ने बताया की शनिवार को जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनो के जंगलो में नक्सली सिद्वु कोडा व सुरंग कोडा अपने- अपने दस्तो के साथ सोनो प्रखंड के चरकापत्थर थाने के असरखो दंगल में किसी बडी घटना को अंजाम देने की इरादे से जमा हो रहे है! सूचना के अधार पर जमुई पुलिस कप्तान की अगुवाई में एक टीम गठीत की गयी जिसमें सीआरपीएफ - 215 के कमाडेण्ट अमरेन्द्र कुमार, एसएसपी अभियान डीएन पांडेय, एसएसबी के संतोष कुमार, सीआरपीएफ के उपकमांडेट-215महेश्वरी के राधेश्याम मिस्रा, झाझा के एसटीएफ कमांडेट आदित्य प्रितम व चरकापत्थर थाना प्रभारी दीपक कुमार शामिल थे! पुलिस कप्तान द्वारा काफी सतर्कता पूर्वक असरखो के जंगल में प्रवेश किया तो एक जगह पर कुछ संदिग्ध बैठा हुआ था जो पुलिस को अचानक देखते ही भागने लगे ! पुलिस ने कुछ दुर खदेड कर सभी को धर दबोचा! उनसे पुछताछ के दौरान उन्होने अपने को नक्सली सुरंग कोडा व सिद्वु कोडा के दस्ते का बताया साथ ही गिरफ्तार नक्सली ने बताया की उपर पहाड़ी पर भी नक्सली हथियार के साथ मौजुद है ! साथ ही पुलिस को ट्रेप कर उडाने की शाजिस बनाये जाने की बात भी स्वीकार की

पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियो के पास से १२ पीस पाइप बम, १ पीस केन बम व ३०-४० मीटर बिजली तार बरामद किया है! पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में चरकापत्थर के रामदेव कोडा पिता धातु कोडा, गोपाल भुल्ला पिता जंगली भुल्ला, मदन भुल्ला पिता जंगली भुल्ला,कुचावर गॉव निवासी सुनील मंराडी पिता सालो मंराडी, बाराजोर निवासी श्याम सोरेन पिता दोश्न सोरेन, लखारी गॉव निवासी झांकी मूर्मू पिता कैला मूर्मू, सोनम हांसदा, अर्जुन कोडा व कारु राय शामिल है! एसपी जयंतकांत ने बताया की इस घटना मे पकाडाये सभी नक्सलियों पर सोनो थाने में विस्फोटक अधिनियम एंव यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ! मौके पर एसपी के अलावे एसएसपी अभियान डीएन पाण्डेय सहित जिला पुलिस मौजुद थे !

Sunday, 4 June 2017

सुरक्षाबलों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश,जमुई के जंगल में मिला विस्फोटकों का जखीरा।

जमुई(एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता ।)
Edited by Prince Dilkhush

जमुई-बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जिले जमुई में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के असरखो जंगल मे सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को विस्फोटक का जखीरा मिला।

एसएसबी,सीआरपीएफ,कोबरा और जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जंगल से दो दर्जन विस्फोटक बरामद किये गए. विस्फोटकों मे लगभग बीस की संख्या मे लैंड माइंस और कई केन बम बरामद किये गए है.

नक्सलियो के खिलाफ चलाए गए इस सर्च अभियान मे दो संदिग्ध को भी पुलिस ने हिरासत मे लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को सर्च अभियान के दौरान पुलिस को निशाना बनाने के लिए जंगल के रास्तों मे लगाया था.

इसकी सूचना मिलने के बाद शनिवार को दिन में एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में नक्सलियो के खिलाफ असरखो जंगल मे छापेमारी की गई. एसपी जयंतकांत ने बताया कि जंगल मे विस्फोटक को नक्सलियो ने प्लांट कर रखा था जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.

Thursday, 1 June 2017

भाजपा विस्तारक चले गाँव की ओर।

 जमुई(एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush


जमुई(सिकंदरा) :प्रखंड मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित नेतृत्व मे प्रखंड के सभी 14 पंचायतो मे भाजपा के मनोनीत विस्तारको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया! वही इस सम्बन्ध मे प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश के आलोक मे केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ को गाँव-गाँव तक पहुचाना है!इसी परिपेक्ष्य मे गोखुला फतेहपुर पंचायत मे विस्तारक हरदेव सिंह,राजेश कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, राजकिशोर सिंह, कुमार पंचायत मे सुबोध सिंह, पुना मांझी, मनोज सिंह, सिझौडी पंचायत मे अखिलेश सिंह, मनेशवर रजक, इटासागर पंचायत मे सुनील सिंह, दिलीप पासवान, मंजोष पंचायत मे ओंकार वर्णवाल, राजो रजक, खरडीह पंचायत मे अशोक केशरी, प्रताप सिंह, सिकंदरा पंचायत मे रंजीत जोशी, बिजय गुप्ता, नवल किशोर सिंह सदस्य मनोनीत किए गए।