Tuesday, 9 May 2017

एम्बुलेंस को विधायक ने किया हरि झंडी दिखाकर रवाना।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई
(अलीगंज): एम्बुलेंस
को विधायक ने किया हरि झंडी दिखाकर रवाना।अलीगंज अस्पताल में मंगलवार को सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने विधिवत हरि झंडी दिखाकर कर रवाना किया ।विधायक श्री चौधरी ने कहा कि हेलथ विभाग के दारा जीवन रक्षक उपकरणो से लैस एंबुलेनस अलीगंज वासियो को उपलब्ध कराया गया है।अब लोगों को हर सुविधा मिलेगी।अब मरीजों को पटना व अन्य जगहों पर जाने में आसानी होगी।विधायक ने कहा कि 14 जिलों में बीस जीवन रक्षक एंबुलेनस हेलथ विभाग उपलब्ध कराया जिसमें जमुई जिले के सबसे दुर्गम प्रखंड अलीगंज को काफी प्रयास कर जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एमबुलेंस उपलब्ध कराया गया।विधायक ने उद्घाटन के बाद अस्पताल के प्रसव वार्ड ,स्टोर रूम घुमकर हर स्थिति का जानकारियाँ लिया और चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल परिसर की साफ सफाई व मरीजों हर सुविधा उपलब्ध कराने का कई आवश्यक निर्देश दिया।मौके डा बी के  राय , बीसीएम संतोष सिह ,अमित कुमार ,डॉ सुफेनदर यादव,पर खंड अध्यक्ष जोगन यादव, पुलिस निरीक्षक विशेष कुमार ,राजकुमार यादवेनदु ,पूर्व मुखिया जनारदन यादव, चंद्रशेखर आजाद के अलावे कई गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जमुई सिविल कोर्ट परिसर में पनशाला का उद्घाटन।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush.


जमुई : मंगलवार को सिविल कोर्ट के पश्चिमी परिसर में एक पनशाला का उद्घाटन किया गया। वरीय अधिवक्ता सीताराम सिंह के प्रेरणा से अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा स्थापित इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला एवम् सत्र न्यायाधीश वायु नन्दन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि युवा अधिवक्ता के इस सद्प्रयास से कोर्ट कैम्पस में आने वाले लोगों को शुद्ध एवम् शीतल पेय जल उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट कैंपस में आनेवाले मुवक्किलों एवम् अन्य लोगों की जनसुविधाओं के उन्नयन हेतु अन्य सक्षम लीगों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता अमित कुमार ने कहा कि कोर्ट कैम्पस में आने वाले गरीब वृद्ध एवम् लाचार महिलाओं के लिए पेयजल के साथ-साथ चना, खीरा एवम् तरबूज की भी व्यवस्था की गयी है। श्री अमित ने आगे बताया कि उनके गुरु व् अभिभावक तुल्य वरीय अधिवक्ता सीताराम सिंह द्वारा जब मुकदमे के सिलसिले में आने वाले लोगों की इस समस्या की ओर चर्चा की तो बजाय सामूहिक प्रयास के व्यक्तिगत प्रयास से इसे प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर ए डी जे 3 विश्व्नाथ सिंह, एडीजे-2 विक्रम सिंह, सीजेएम शशिभूषण ट्रिपाठी ए सीजेएम, एसीजेएम 2 ललन कुमार, न्यायिक पदाधिकारी एन. के यादव सहित जिला विविज्ञ संघ के महासचिव सकलदेव यादव, सीताराम सिंह, शिशिर दुबे, इंदुभूषण, सुरेन्द्र साव, राजीव रंजन, रामस्वरूप यादव आदि उपस्थित थे।

Sunday, 7 May 2017

पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट से गिट्टी लेकर बेगुसराय जा रहे एक 12 चक्का ट्रेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त।

 जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush

जमुई : शनिवार की देर रात तकरीबन 12 बजे के करीब सोनो चकाई मुख्य मार्ग एन एच 333 पर बटिया जंगल की घाटी स्थित चिरेन पुल के समिप पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट से गिट्टी लेकर बेगुसराय जा रहे एक 12 चक्का ट्रेलर वाहन संख्या बी0 आर0 जीरो0 वन जी0बी0 8144 के ब्रेक पाइप फट जाने से पूल से तकरीबन  50 फीट दूर गडढे मे जाकर दूर्घटना हो ग ई , जिस कारन ट्रक वाहन बूरी  तरह छति ग्रस्त हो गया  ! लक्खीसराय निवासी चालक चंदन कुमार ने बताया कि चिरैन पुल  के ढलाई के समिप प्रवेश करते ही ब्रेक का पाईप फट जाने से ब्रेक फेल हो गया जिस कारन यह दुर्घटना हूई हे ! ट्रक वाहन मालिक बैगुसराय का बताया गया हे  ! बताते चले कि उक्त स्थल पर  सड़क का काफी ढलाऊ तथा तीखा मौड़ होने की वजह से हमैशा छोटी और बड़ी वाहने दुर्घटना ग्रस्त होते रहती हे तथा वाहनों पर सवार यात्री तथा चालक बूरी तरह घायल होते रहते हे , कभी कभी तो क ई यात्रियों व चालक की दुर्घटना स्थल पर मौत हो जाती हे !

ट्रेन से गिरकर युवक घायल ।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by:Prince Dilkhush
जमुई(सिमुलतला) : सिमुलतला झाझा रेलखण्ड के मध्य कटोरवा ब्रिज के निकट रविवार की सुबह हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से एक चौबीस वर्षीय युवक गीर गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया, जानकारी के अनुसार उक्त घायल युवक घायलावस्था में ही किसी तरह लीलावरण गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने मरहम पट्टी कर स्थानीय पुलिस को सुचना दिया सुचना पाकर पुलिस उक्त युवक को एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया जहाँ चिकित्सको ने घायल युवक को खतरे से बाहर बताया, उक्त युवक का नाम मिठू पासवान, पिता बिनोद पासवान जो बंगाल के दुर्गापुर, थाना खारिदपुर, जिला बर्दवान का रहने वाला है थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन से गिरा है मैंने इसके मोबाईल से इसके साथ चल रहे दोस्तों को सुचना दिया जो जमुई से वापस आकर उक्त युवक को अपने घर ले गया

Saturday, 6 May 2017

संघ के सदस्यों ने समान काम समान वेतन के लिए किया पूजा,मांगी मन्नतें।


जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए जमुई/ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush.

जमुई : एकादशी के दिन नियोजित शिक्षक के पूर्ण वेतनमान के मांग की पूर्ति के लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुँचकर बाबा भोलेनाथ के सामने माथा टेका ।पूर्ण वेतनमान मिलते ही सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम मंदिर पैदल कांवर यात्रा कर बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का लिया संकल्प ।

बिहार राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षक के लिए मई 2017 के दूसरे सप्ताह में समान काम - समान वेतन को लेकर माननीय हाइकोर्ट पटना में होने वाले सुनवाई में भाग लेने से पहले आज दिनांक 06 मई को देवघर पहुँचकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूरण कुमार, प्रदेश सचिव श्री आनंद कौशल के साथ समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष श्री रामचंद्र रॉय, बांका के जिला महासचिव श्री हीरालाल प्रकाश यादव, जमुई के जिला संयोजक श्री ललित नारायण मोहन, बांका के जिला संयोजक श्री हेमंत दुबे, चकाई के मीडिया प्रभारी श्री बबलू दुबे, झाझा के श्री मनोज रंजन आदि ने बाबा भोलेनाथ - माता पार्वती आदि के सामने माथा टेकते हुए पूजा अर्चना कर सभी नियोजित शिक्षकों के पूर्ण वेतनमान के लिए मन्नते मांगी ।

पूजा के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार जी व प्रदेश सचिव श्री आनंद कौशल जी के द्वारा मंदिर में बाबा भोले नाथ की असीम कृपा से समान काम समान वेतन सभी नियोजित शिक्षकों के लिए सरकार के द्वारा लागु करते ही सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम मंदिर पैदल कांवर यात्रा कर बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का संकल्प लिया गया है ।
आप सभी से भी निवेदन है कि ईश्वर से प्रार्थना करें कि होने वाले अगली सुनवाई में सभी नियोजित शिक्षक को समान काम के लिए समान वेतन जरूर मिल जाय ।
धन्यवाद

Friday, 5 May 2017

गिद्धौर लालकोठी के पीछे पुलिया से एक अज्ञात युवक की मिली लाश से इलाके में सनसनी। 35 वर्षीय अज्ञात युवक की कहीं अन्य स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने की नृशंश हत्या।साक्ष्य छुपाने को ले लाश को जलाने का किया गया प्रयास।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव जमुई/ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by:Prince Dilkhush.


अब तक नहीं हो सकी लाश की शिनाख्त।पुलिस मामले की कर रही तहकीकात।घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल वयाप्त।

हत्या कर लाश को फेकने के लिए सेफ जोन बना गिद्धौर।पुलिस मामले की कर रही तहकिकात।पूर्व में भी इस तरह की यहां हो चुकी है वारदात।

गिद्धौर:-शुक्रवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर की दुरी पर मुख्य राजमार्ग से सटे लालकोठी के पीछे बाईपास सड़क के निकट पुलिया के पास अधजली अवस्था में मृत पाये गये एक अज्ञात युवक की अहले सुबह लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह जब स्थानीय ग्रामीण लालकोठी के पीछे बहियार में शौच करने के लिए गए तो उनकी नजर उक्त पुलिया में अधजली अवस्था में पड़े एक अज्ञात युवक की लाश पर पड़ी।आनन फानन में घबराकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी गयी।पुलिया में अज्ञात युवक के अधजले अवस्था में लाश कैसे और कहां से आई यह एक बड़ा सवाल है? उक्त घटना की खबर ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रसासन को दिए जाने पर सुचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार मामले की छानबीन में जूटे हुए हैं,लेकिन घटना को ले कई घंटे बीत जाने के बाद काफी छानबीन करने के बाद भी अधजली अवस्था में मृत पाये गए इस अज्ञात युवक के लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है।लगभग 35 वर्ष के उम्र के इस अज्ञात युवक की अधजली अवस्था में लाश पाये जाने के मामले को ले आसपास के ग्रामीणों से लाश के बारे में पुछताछ करने की कोशिश की गयी लेकिन कहीं से भी घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका।लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं किसी अन्य जगह पर उक्त युवक की अज्ञात अपराधियों द्वारा पहले हत्या की गयी,व बाद में मृतक युवक के लाश की पहचान छुपाने की मंशा से अपराधियों द्वारा लाश को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर,ज्वलनशील पदार्थ को छिड़ककर जला दिया गया।युवक की हत्या किन कारणों से और क्यूं हुई होगी इस विषय पर पुलिसिया अनुसंधान जारी है.फिलहाल गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा उक्त मृत युवक की लाश को अपने कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है।
कहते हैं थानाध्यक्ष👉वहीं उक्त मामले को ले गिद्धौर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को ले घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान जारी है,जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होगा।खैर जो भी हो एक जवान युवक की नृशंश हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उदेश्य से अज्ञात अपराधियों द्वारा किये गये इस कुत्सित प्रयास से जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को साफ देखा जा सकता है।

Thursday, 4 May 2017

जमुई के अलीगंज बीईओ का हार्ट अटैक से मौत।

 जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by:Prince Dilkhush.

जमुई(अलीगंज) : अलीगंज बीईओ का हार्ट अटैक से मौत।अलीगंज प्रखंड मे पदसथापित  परखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्वेशदत मिश्र का निधन गुरूवार की दोपहर अचानक हार्ट अटैक होने से हो गया।बताते चलें कि वे गुरूवार को कार्यालय आये और अचानक सीने में दर्द कि शिकायत किया ।और वहा से उन्हें नवादा एमबुलेनस से ले जाया रहा था कि रास्ते मे दम तोड़ दिया।कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।वे कदम कुआ पटना के रहने वाले थे।इनके निधन की समाचार से परखंड के तमाम शिक्षको में शोक की लहर है। बताते चले कि वे काफी मृदुल स्वभाव व मिलनसार थे और शिक्षको के साथ बड़े ही सरल तरीका से गाइड करते थे और शिक्षको से काफी लगाव रखते थे ये वर्ष 2015से पदस्थापित थे और नवम्बर 2017 में सेवानिवृत्त हो जाते।ये पीछे भरा पुरा छोड़ गये ।एक पुञ व एक पुञी व पत्नी है।बीआर सी में शिक्षकों के दारा शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा को शांति व परिजनों को दुख सहन की शक्ति प्रदान करने की प्राथॅना किया गया।घटना की समाचार पुरे परखंड में आग की तरह फैल गयी।मौके पर बीडीओ मो जफर इमाम,सिकंदरा बीईओ मिथलेशवर शर्मा,डॉ बी के राय,बीसीएम संतोष सिंह,समाजसेवी सह किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा,शशिभुषण सिह,सुनील कुमार,मृत्युनजय कुमार,जवाहर प्रसाद यादव,विमलेश कुमार,शिक्षिका कुमारी शांतिनंदा,बबिता कुमारी,राखी रानी,मो उमर,अजय सिंह ,रूपलाल चौधरी,अलख निरंजन,बीआरपी ईशवरी यादव,नीरज कुमार ,धीरेनदर सिंह ,आनंदलाल पाठक,मसुदन कुमार के अलावे बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिका व गणमान्य लोग मौजूद थे।