Monday, 15 May 2017

दो शराब तस्कर गिरफतार।

जमुई(एनएच लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई(सिकंदरा) : प्रखंड मे शराब तस्करीयो पर नकेल कसने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है! इसी को लेकर प्रखंड मे शराब माफियो के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी है! जिससे शराब माफियो मे हडकंप मचा हुआ है! वही सोमवार को सिकंदरा थाना के अवर निरिक्षक के राजेश कुमार ठाकुर नेतृत्व मे सघन अभियान के दौरान सिकंदरा चौक पर दो शराब तस्कर को गिरफतार किया गया! इस सम्बन्ध मे अवर निरीक्षक राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि ये दोनो तस्कर शेखपुरा जिले के चेवाडा प्रखंड के अंतर्गत बरारी बिघा निवासी शशि चौहान और जयराम चौहान है गिरफतार तस्करो को मध निषेध कानुन के तहत न्यायिक हिरासत मे जमुई जेल भेज दिया गया।

Saturday, 13 May 2017

जमुई ब्रेकिंग/ चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो और साइकिल की टक्कर में एक की मौत,चार गम्भीर रूप से घायल।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई : चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो और साइकिल की टक्कर में एक की मौत,चार गम्भीर रूप से घायल।चकाई थाना के पंचमुखी मोड़ मृतक मो तस्लीम चकाई थाना क्षेत्र के द्वरियाटिल्लहा गांव का रहने वाला बताया जाता है।जो चकाई ट्यूशन पढ़ने आया था इसी क्रम में देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कारिपो ने साईकल सवार को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।
 वही स्कार्पियो शेखपुरा जिला का बताया जाता है।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 मृतक :-  मो तस्लीम 14 वर्ष दसवीं कक्षा का छात्र है।

घायल :- 1  रूपा कुमारी ग्राम बाघा चकाई।
2  चेतन सिंह ग्राम करण्डेय
3  बिट्टू सिंह ग्राम बरबीघा
 4  चालक अरविन्द चौधरी ग्राम बरबीघा तथा एक अन्य जो अपना नाम नही बता पा रहा है।

Thursday, 11 May 2017

भाजपा द्वारा आहूत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार हुए शामिल।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई(सिकन्दरा):पंडित दिन दयालों के विचारों व उनके सिद्धान्तों को जन जन पहुंचाने के लिए पार्टी ने एक कार्य योजना बनाई है|जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कैम्प कर केंद्र सरकार के उपलब्धियों  व उनकी योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुँचायेगे|उक्त बातें गुरुवार की दोपहर आदर्श मध्य विद्यालय सिकन्दरा में भाजपा द्वारा आहूत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार ने कही|

उन्होंने कहा कि एक साल,छः महीने एवं 15 दिनों के लिए विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा|जिसमे 300 कार्यकर्ता पूर्णकालिक समय देकर अपनी भागीदारी निभायेगें|और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेगे|उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 62 हजार मतदान केंद्र हैं।

इस 62 हजार केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताएंगे|प्रतिपक्ष के नेता डॉ कुमार ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की चर्चा करते हुए कहा कि आज बेटियो के अपेक्षा बेटो की संख्या अधिक है|जो चिंता का विषय है|भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि बेटियो को बचाना है|पंडित दीनदयाल का सपना कैसे साकार हो इसके लिए प्रत्येक बूथों पर एक बूथ पालक बनाना है|केंद्र की प्रायोजित योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 5 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है|

जिसमें 1 करोड़ तीन लाख लोगों ने सब्सिडी छोड़ने का काम किया है|उन्होंने कहा कि 18645 गांव ऐसे हैं जहाँ बिजली देखी ही नही थी कि बिजली क्या होता है|लेकिन प्रधानमंत्री के प्रयास से आज 13 हजार गांवो में बिजली पहुँच चुकी है|बिहार बिजली के मामले में स्वावलंबी बने इसके लिए केंद्र सरकार ने 4 हजार अल्ट्रा मेगा वाट प्रोजेक्ट लगाने का फैसला किया है|ततपश्चात प्रतिपक्ष नेता ने बिहार सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि शराबबंदी तो गई पर शराब की होम डिलिवरी आज भी चालू है|

नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियो को संरक्षण देकर बचाने का काम कर रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण लालू यादव है|वह लालू यादव जिसका इतिहास घोटालों से चर्चित रही है|15 वर्षो में लालू ने चारा,अलकतरा,दवा सहित कई अन्य घोटालों में चर्चित हैं|जिसमे वे सजायाफ्ता हैं|इससे पूर्व नेताओ ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की|इस दौरान कांग्रेस नेता जगदीश दास एवं मदन चंद्रवंशी ने प्रतिपक्ष के नेता के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया|जिसे नेता के द्वारा उक्त दोनों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया|


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भाष्कर सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह,भाजपा नेता महावीर पासवान,विवेक कुमार सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित,अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह,मनोज सिंह,युवा नेता माधव सिंह,महामंत्री रंजीत जोशी,संजय यादव,अनिल दीक्षित,दिलीप पासवान,बाबुल सिंह,मदन कुमार,कृष्णा चंद्रवंशी,टुनटुन स्वर्णकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Wednesday, 10 May 2017

सड़क दुर्घटना में नवदंपत्ति सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।


जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई(सिकन्दरा):बुधवार की शाम सिकन्दरा जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333 ए पर झखराज स्थान धधौर के समीप सड़क दुर्घटना में नवदंपत्ति सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए|घायल नवदंपत्ति जोड़े को चिंताजनक स्थिति देख ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया|वहीं चालक एवं एक अन्य उस पर सवार बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया|जानकारी के अनुसार लूटोत गांव से नवदंपत्ति जोड़े विवाहोपरांत ऑल्टो मारुति वाहन से वापस अपने घर लौना परसा (तारापुर) लौट रहे थे|इसी बीच सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग एनएच 333 ए पर झखराज स्थान के समीप वाहन तेज गति में रहने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जाकर जबर्दस्त टक्कर मार दी|टक्कर इतना जोरदार की वाहन के परखच्चे उड़ गए|जिससे उस पर सवार नवदंपत्ति जोड़े में विक्की एवं कविता एवं चालक राजीव कुमार व 15 वर्षीय बालक श्यामसुन्दर कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए|नवदंपत्ति जोड़े को जहाँ चिंताजनक स्थिति देखते हुए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया|वहीं चालक एवं बालक को सिकन्दरा अस्पताल लाया |जहाँ बेहतर इलाज के लिए तुरंत जमुई रेफर कर दिया गया|ईधर दुल्हन की स्थिति नाजुक बनी है|पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है|

लोक जनशक्ति पार्टी की एक समीक्षात्मक बैठक जिला प्रधान कार्यालय जमुई में हुई आयोजित।

 जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush

जमुई : बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी,जमुई की एक समीक्षात्मक बैठक जिला प्रधान कार्यालय जमुई में हुई जिसकी अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष मो० मोती उल्लाह ने की। उक्त बैठक में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष​ एवं सभी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष​ मौजूद रहे।

इस बैठक में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों​ एवं प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 15,16,17 एवं 18.05.2017 को प्रखंड मुख्यालयों में लगने वाले दिव्यांग शिविर में सभी को अपने अपने प्रखडों में उपस्थिति अनिवार्य है।

साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि लोजपा के संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रखंड मिडिया प्रभारी एवं प्रखंड प्रधान महासचिव मनोनित करना है एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने अपने प्रखडों में पंचायत अध्यक्ष मनोनित करें एवं पंचायत कमिटी का गठन करें।
साथ ही सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि आप सभी भी अपने अपने प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष मनोनित करें एवं प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित करें कि सभी प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष मनोनित करें एवं पंचायत अध्यक्ष पंचायत कमिटी का गठन करें।

मौके पर लोजपा छात्र जिलाध्यक्ष राहुल रंजन, लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अल्लाउद्धिन अंसारी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयन्नदन प्रसाद, लोजपा जिला प्रधान महासचिव श्याम सुन्दर पासवान जी, लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष उमेश मंडल,बरहट प्रखंड अध्यक्ष विमल वर्मा, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष सुमन पाण्डेय,झाझा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,सोनो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष बखौरी पासवान जी, सिकन्दरा प्रखंड अध्यक्ष सरोवर महतो, झाझा नगर अध्यक्ष पप्पु सिन्हा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tuesday, 9 May 2017

एम्बुलेंस को विधायक ने किया हरि झंडी दिखाकर रवाना।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता।)
Edited by Prince Dilkhush
जमुई
(अलीगंज): एम्बुलेंस
को विधायक ने किया हरि झंडी दिखाकर रवाना।अलीगंज अस्पताल में मंगलवार को सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने विधिवत हरि झंडी दिखाकर कर रवाना किया ।विधायक श्री चौधरी ने कहा कि हेलथ विभाग के दारा जीवन रक्षक उपकरणो से लैस एंबुलेनस अलीगंज वासियो को उपलब्ध कराया गया है।अब लोगों को हर सुविधा मिलेगी।अब मरीजों को पटना व अन्य जगहों पर जाने में आसानी होगी।विधायक ने कहा कि 14 जिलों में बीस जीवन रक्षक एंबुलेनस हेलथ विभाग उपलब्ध कराया जिसमें जमुई जिले के सबसे दुर्गम प्रखंड अलीगंज को काफी प्रयास कर जीवन रक्षक उपकरणों से लैस एमबुलेंस उपलब्ध कराया गया।विधायक ने उद्घाटन के बाद अस्पताल के प्रसव वार्ड ,स्टोर रूम घुमकर हर स्थिति का जानकारियाँ लिया और चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल परिसर की साफ सफाई व मरीजों हर सुविधा उपलब्ध कराने का कई आवश्यक निर्देश दिया।मौके डा बी के  राय , बीसीएम संतोष सिह ,अमित कुमार ,डॉ सुफेनदर यादव,पर खंड अध्यक्ष जोगन यादव, पुलिस निरीक्षक विशेष कुमार ,राजकुमार यादवेनदु ,पूर्व मुखिया जनारदन यादव, चंद्रशेखर आजाद के अलावे कई गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जमुई सिविल कोर्ट परिसर में पनशाला का उद्घाटन।

जमुई(एनएच न्यूज़ लाइव के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।)
Edited by Prince Dilkhush.


जमुई : मंगलवार को सिविल कोर्ट के पश्चिमी परिसर में एक पनशाला का उद्घाटन किया गया। वरीय अधिवक्ता सीताराम सिंह के प्रेरणा से अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा स्थापित इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला एवम् सत्र न्यायाधीश वायु नन्दन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि युवा अधिवक्ता के इस सद्प्रयास से कोर्ट कैम्पस में आने वाले लोगों को शुद्ध एवम् शीतल पेय जल उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट कैंपस में आनेवाले मुवक्किलों एवम् अन्य लोगों की जनसुविधाओं के उन्नयन हेतु अन्य सक्षम लीगों को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता अमित कुमार ने कहा कि कोर्ट कैम्पस में आने वाले गरीब वृद्ध एवम् लाचार महिलाओं के लिए पेयजल के साथ-साथ चना, खीरा एवम् तरबूज की भी व्यवस्था की गयी है। श्री अमित ने आगे बताया कि उनके गुरु व् अभिभावक तुल्य वरीय अधिवक्ता सीताराम सिंह द्वारा जब मुकदमे के सिलसिले में आने वाले लोगों की इस समस्या की ओर चर्चा की तो बजाय सामूहिक प्रयास के व्यक्तिगत प्रयास से इसे प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर ए डी जे 3 विश्व्नाथ सिंह, एडीजे-2 विक्रम सिंह, सीजेएम शशिभूषण ट्रिपाठी ए सीजेएम, एसीजेएम 2 ललन कुमार, न्यायिक पदाधिकारी एन. के यादव सहित जिला विविज्ञ संघ के महासचिव सकलदेव यादव, सीताराम सिंह, शिशिर दुबे, इंदुभूषण, सुरेन्द्र साव, राजीव रंजन, रामस्वरूप यादव आदि उपस्थित थे।