Wednesday, 5 April 2017

नीरज सिंह हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, जमुई का है रहनेवाला है।

नीरज सिंह हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, जमुई का है रहनेवाला है।


जमुई(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता।)
Edited: Prince Dilkhush

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या करनेवाले शूटरों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कुख्यात शूटर टनटन मिश्र बिहार के जमुई का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी बंगाल से हुई है. खास बात कि टनटन मिश्र बिहार से फरार इनामी अपराधी है और उस पर बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. उधर जमुई पुलिस की मानें तो दो साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. टनटन जमुई कोर्ट हाजत से सुरंग बना कर फरार हो गया था.


सूत्रों की मानें तो टनटन मिश्र उर्फ रंजन उर्फ पंडित जी उर्फ बाबा को बंगाल पुलिस ने कुल्टी में गिरफ्तार किया है. 27 किलो गांजे के साथ पकड़े गए टनटन की ओर से नीरज हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये जाने की बात सामने आ रही है. नीरज हत्याकांड में टनटन की गिरफ्तारी को पुलिस अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही है. गौरतलब है कि नीरज सिंह समेत चार लोगों को बदमाशों ने 21 मार्च की शाम में हत्या कर दी थी. उनकी हत्या उस समय की गयी थी, जब वह सरायढेला क्षेत्र में स्टील गेट के निकट से गुजर रहा था.

बताया जाता है कि टनटन बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुर का रहने वाला है. तीन जून, 2014 को टनटन जमुई की कोर्ट हाजत में सुरंग बनाकर पांच कैदियों के साथ फरार हो गया था. टनटन को नियामतपुर नंदू गली से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में टनटन ने नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है. बताया जाता है कि उसने पुलिस को अपने साथियों का भी नाम बताया है. हालांकि पुलिस फिलहाल उसके साथियों के नाम बताने से परहेज कर रही है.

Tuesday, 4 April 2017

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ,कुख्यात अपराधी टनटन मिश्रा गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी टनटन मिश्रा गिरफ्तार।

जमुई(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता)

जमुई/बीती शाम पश्चिम बंगाल के आसनसोल से जिले के कुख्यात अपराधी टनटन मिश्रा को आसनसोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि जमुई एसपी जयंतकांत ने करते हुए बताया कि जमुई पुलिस की सूचना पर टनटन मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है। उसे पुलिस टीम के द्वारा आसनसोल से जमुई लाया जा रहा है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार टनटन मिश्रा ने बीते दिनों। जिले के लक्ष्मीपुर व बरहट थाना सहित कई थानों में घटित अपहरण व हत्या से संबंधित कई घटनाओं में पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यहां बता दें कि लगभग दो वर्ष से जिला पुलिस को टनटन मिश्रा की तलाश थी। दो वर्ष पूर्व कोर्ट में पेशी के दौरान वह अपने साथियों के साथ कोर्ट हाजत से फरार हो गया था। तब से लेकर उसने अपहरण,लूट व हत्या से संबंधित कई घटनाओं को अंजाम देकर जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। मालूम हो कि टनटन मिश्रा लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव का निवासी है। अपराध की दुनिया में आने के बाद उसके घर की कुर्की जब्ती भी हो चुकी है।

उच्चको ने उड़ाए रुपये।

(एनएच लाइव जमुई से अमित कुमार सविता।)
Edited: Prince Dilkhush
   
जमुई/सिकन्दरा-मंगलवार की दोपहर भारतीय स्टेट बैंक सिकन्दरा से उच्चको ने एक युवक के 33 हजार उड़ा ले गए|जानकारी के अनुसार प्रखंड के जाजल गांव निवासी ओमप्रकाश ठाकुर अपने किसी नीजि काम के लिए रूपये निकासी करने के लिए स्टेट बैंक आया|वहीं 33 हजार रूपये की निकासी कर रूपये की गिनती करने लगा|तभी पहले से घात लगाए उच्चको ने आकर बातचीत करने लगा|इसी क्रम में किसी नशीले पदार्थ का प्रयोग कर उच्चको ने उक्त युवक के द्वारा निकाले गए सारे पैसे उड़ा ले गए|पीड़ित युवक जब होशोहवास में आया तो देखा कि उसके सारे रूपये गायब हैं|इस संबंध में पीड़ित युवक द्वारा तत्काल इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी|तथा बाद में स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए बैंक में लगे सीसीटीभी कैमरे की मदद से चोरो को पकड़ने की मांग की|ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी स्टेट बैंक सिकन्दरा में दर्जनों लोग उच्चको के शिकार हो चुके हैं|फलतः पुलिस द्वारा कारवाई नदारद रही है|सूत्रों की मानें तो इन तमाम घटनाओ में बैंक कर्मी की मिलीभगत बताई जाती है|

भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित।


(एनएच लाइव जमुई से अमित कुमार सविता)

जमुई/ सिकन्दरा प्रखंड के गांधी बाजार स्तिथ पुस्तकालय भवन के सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी वृजननदं सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगामी 6अप्रैल को पार्टी के 37वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के बूथ पर झंडोतोलन किया जाएगा।जिसमे प्रखंड के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अनिल प्रताप सिंह,अशोक केशरी,प्रखंड महामंत्री रंजीत जोशी,सोनेलाल पासवान,संजय यादव,जावेद इकबाल,गौरी शंकर सिंह,दिपक मोदी,टुनटुन स्वर्णकार,सुबोध कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

रामलीला से भक्तिमय हुआ चैती दुर्गा मंदिर।




(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता।)

जमुई/सिकन्दरा प्रखंड के चहुआर नदी स्तिथ पुरानी दुर्गा मंदिर में बड़े ही धूमधाम से से मनाया जा रहा है,चैती दुर्गा पूजा वहीं लगातार नौ दिनों से माँ के नौ स्वरूपो के दर्शन वृन्दावन धाम से आए हुए,रामलीला के माध्यम से की जा रही है।जिसमे पूरा प्रखंड भक्तिमय हो गया है।

चैती दुर्गा पूजा प्रारम्भ.....!
प्रखंड के सिकन्दरा पंचायत में चैती दुर्गा पूजा की शुरुआत सन 1982 ई० में गौरंजी चौधरी के द्वारा किया गया था।गौरंजी चौधरी लगातार बीस वर्षो तक माँ चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।
आज भी उनके पौत्र संजय चौधरी 2009 से माँ दुर्गा की प्रतिमा किया जा रहा है।

कहते है पूजा आमिति के अध्यक्ष..!
चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र पंडित ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा में माँ की प्रतिमा का निर्माण बंगाल से आए हुए कलाकारों के द्वारा किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल भक्ति रामलीला का आयोजन होता है।उन्होंने कहा कि अध्यक्ष होने के साथ-साथ वो एक मूर्तिकार भी है।10 वर्ष से अधिक से इस मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाते आ रहे हैं।

चैती दुर्गा पूजा समिति के स्वरूप...!
चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र पंडित,सचिव अमृत राज,उपाध्यक्ष चंदन चौधरी,संजय चौधरी,सदस्यगण में अजित नायक,अमित कुमार भगत,प्रवीण कुमार मिश्रा,नवीन कुमार वर्णवाल,आशिष कुमार गुप्ता,सोनू गुप्ता सहित दर्ज़नो कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे।

64 पाउच देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।


 (एनएच लाइव जमुई से अमित कुमार सविता)

जमुई गिद्धौर थाना क्षेत्र के महादलित टोला से 64 पाउच देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।मामले में संलिप्त शराब माफिया पर प्राथमिकी दर्ज। गिफ्तार अभियुक्त गिद्धौर के  टुम्भा मांझी ने कहा कि गिद्धौर निवासी शराब तस्कर ब्रम्हदेव राम द्वारा बिक्री के लिए दिए गया था शराब।पुलिस द्वारा शराब माफिया के गिफ्तारी हेतु छापेमारी जारी।

Monday, 3 April 2017

अपहरण का आरोपी को गिरफ्तार करने गई चंद्रदीप पुलिस के वाहन पर पथराव

 जमुई(एनएच लाइव बिहार,अमित कुमार सविता)


अपहरण का आरोपी को गिरफ्तार करने गई  चंद्रदीप पुलिस के वाहन पर पथराव |आरोपी  प्रकाश यादव अपने बहन ईश्लाम नगर मे छुपा था|अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी चंद्रदीप पुलिस पर ग्रामीणो ने किया  पथराव।अपहरण का आरोपी प्रकाश यादव गिरफ्तार।पथराव से दो सैफ जवान जख्मी।पुलिस वाहन के शीशे टुटे।