Sunday, 9 April 2017

विद्यालय संघ की चुनाव हुई संपन्न।

जमुई/ब्यूरो अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई(सिकंदरा)/बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में विद्यालय संघ का चुनाव किया गया।

वहीं इस संबंध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव अमिताभ ने बताया कि श्री कृष्ण उच्च विद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण पुरुषोत्तम,सचिव बासुदेव यादव,कोषाध्यक्ष रंजन कुमार,+2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के विद्यालय अध्यक्ष विपिन बिहारी,उपाध्यक्ष नूतन सिन्हा, सचिव अभिनव,कोषाध्यक्ष अजित कुमार,टीपीएस उच्च विद्यालय के अध्यक्ष आलोक कुमार,उपाध्यक्ष रूपेश कुमार,सचिव शशिकांत कुमार,कोषाध्यक्ष अमोद मंडल, धोवी सिंह,सहोद्रा उच्च विद्यालय घघौर के विद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ पाठक,उपाध्यक्ष नरेश यादव, सचिव सुधीर दास,कोषाध्यक्ष कंचन कुमारी,नारो सिंह,पालो सिंह उच्च विद्यालय लछुआड़ के विद्यालय अध्यक्ष रवींद्रनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार,सचिव वरुण कुमार मिश्र,कोषाध्यक्ष अनुज कुमार राज मनोनीत किए गए।

इस चुनाव में प्रमंडलीय कार्यसमिति सदस्य विधुशेसर विभूति,आनंद कुमार,गोपाल कुमार सहित दर्ज़नो संघ के सदस्य उपस्तिथ थे।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की बैठक की गई आयोजित।

जमुई/ब्यूरो अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

सामान कार्य के लिए सामान वेतन की कर रहे मांग।शिक्षक संघ के सभी संघों के एक मंच पर आने का किया गया आह्वान।

जमुई(सिकन्दरा)/माध्य विद्यालय सिकंदरा के सभागार में रविवार को संघ के प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई ।

इस बैठक की अध्यक्षता बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम लोगों की मान सम्मान,समान कार्य के लिए समान वेतनमान नहीं मिलेगा।तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

वही संघ के युवा नेता सह समन्वयक अनिल केशरी ने बिहार के सभी संघों से अपील की कि सभी संघ एक मंच पर आकर शिक्षक संघ के चट्टानी एकता का परिचय दे।

उन्होंने अगामी 12 अप्रैल को होने वाले जिला संयुक्त कार्यक्रम में ज्यादा-से-ज्यादा शिक्षकों को शामिल होने की भी अपील की।

इस मौके पर सचिव त्रिपुरारी रजक, रविंद्र रजक,मनोज कुमार,रंजीत रंजन दास,बबलू कुमार,अरविंद कुमार, मोहम्मद महफूज आलम,शैलेंद्र कुमार दास सहित दर्ज़नो संघ के सदस्य मौजूद थे।

पूर्व विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड का उद्घाटन।

जमुई/ब्यूरो,अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई(चकई)- संकटमोचन क्रिकेट क्लब, काली पहाड़ी के गंधर पंचायत के काली पहाड़ी में  द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।  इस टूर्नामेंट में मेज़बान टीम, बटिया पैरा,* *बुझावत, कटावत, मोहगांय और इटवा की टीमों ने भाग लिया।आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच था।मेजबान टीम और बटिया की टीम के बीच खेला गया. फाइनल मैच के उदघाटन और समापन  पूर्व विधायक* *सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि,मैं ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप में अवश्य शामिल होता हूं। युवा साथियों का खेल-कूद में भागीदारी से



उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। खेलों में खिलाड़ी प्रतिद्वंदी खिलाडियों से भी सीखते हैं, सबक लेते हैं।विरोधी टीम के खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन को सराहते हैं, इसे ही तो खेल भावना कहते हैं। यह पवित्रतम भावना है, इसमें सारी समस्याओं का समाधान है।सारी कटुता, द्वेष, दुर्भावना, लोभ-लालच, इर्ष्या का सबसे बढ़िया समाधान है यह खेल भावना।

इसमें एक दूसरे खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन से प्रेरणा लेता है, इर्ष्या नहीं करता।दुर्भावना नहीं पालता है। मैं सदैव अपने क्षेत्र, जिला में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक प्रयत्न आधिकारिक एवं समाजिक स्तर पर करना चाहता हूं।थोड़ी-बहुत कोशिशें सही दिशा में हुई, तब तक 2015 के चुनाव परिणाम ने इस प्रयत्न को बाधित किया।इसके बावजूद निजी स्तर पर प्रयास जारी है।

मेज़बान टीम और बटिया की टीम दोनों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया. 16 रनों के अंतर से जीत भले मेज़बान काली पहाड़ी की टीम को नसीब हुई।लेकिन दिल तो दोनों टीमों ने जीत लिया।मैंने दोनों टीम के कप्तान रोहित कुमार और मंतोष कुमार को शानदार क्रिकेटीय कौशल दिखाने के लिए बधाई दिया। सभी खिलाड़ियों को और परिश्रम एवं निष्ठा के साथ अभ्यास करने को प्रेरित किया, भविष्य उज्जवल हो, इसकी शुभकामनाएं दी! इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Saturday, 8 April 2017

लछुआड़ मोहत्सव आज,तैयारी पूरी।24वें तीर्थकर महावीर की जन्मभूमि है लछुआड़।

जमुई,ब्यूरो अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई/सिकन्दरा प्रखंड के लछुआड़ स्तिथ महावीर के पावन आरती पर आज मोहत्सव का रंगारंग शुभारंभ  किया जाएगा।इस लछुआड़ मोहत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

लछुआड़ मोहत्सव की शुरुआत।

इस लछुआड़ मोहत्सव की शुरुआत भगवान महावीर के जन्म दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2016 में कई गयी।इस मोहत्सव की शुरुआत के पूर्व एक घटित घटना से ही लछुआड़ मोहत्सव की शुरुआत हुई।

ज्ञात हो कि भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति सात पहाड़ पार स्तिथ मंदिर से 2015 में चोरी कर ली गयी थी।
इस घटना से पूरा देश व राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक को हिला कर रख दिया था स्थानीय सांसद चिराग पासवान के पहल से भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना की छानबीन जोरो से से हुई।नतीजा महावीर की मूर्ति ज्यादा चोरी होने से प्रखंड के विछवे गाँव के एक खेत में मिला।

यह घटना वरदान साबित हुआ।और लछुआड़ मोहत्सव का आगाज बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा मनाने की घोषणा की गई।

लछुआड़ मोहत्सव होने से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा।

इस मोहत्सव के होने से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।वहीं पर्यटन सचिव तरजीत कौर ने स्थानीय पत्रकार के साक्षात्कार में बताया कि 2017 में भगवान महावीर की पावन तपोभूमि जेन सर्किट से जुड़ेगा।जिससे पर्यटन के क्षेत्र में मिल के पत्थर साबित होंगे।उन्होंने कहा कि लछुआड़ में लछुआड़ मोहत्सव मनाने का विशेष मकसद है कि लछुआड़ पर्यटन क्षेत्र में विकसित हो।इसके विकास में बिहार सरकार हमेशा से तैयार है।24वें तीर्थकर महावीर की जन्मभूमि है लछुआड़।

 24वें तीर्थकर महावीर की जन्मभूमि है लछुआड़।


24वें तीर्थकर महावीर की जन्मभूमि है दात्रीय कुंड ग्राम लछुआड़ है।वहीं लछुआड़ निवासी सह प्रख्यात शिक्षाविद अनिलेश मिश्रा ने बताया कि भगवान महावीर की जन्मभूमि है लछुआड़।
इसके अनेकानेक प्रमाण मिले है।यहाँ वर्षो से हज़ारों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन करने आते है।विगत वर्षों से पटना हाइकोर्ट की चीफ जस्टिस रेखा राम दीक्षित दो बार भगवान महावीर के दर्शन करने लछुआड़ पँहुचे है।

कहते है जैन मंदिर सोसाइटी।

जैन मंदिर सोसाइटी के अध्यक्ष कमल सिंह रामपुरिया,सचिन संजय कुमार बदलिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत आदि सदस्यों ने कहा कि इस उत्सव की तैयारी जैन श्वेताम्बर सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा पुर जोर-शोर से की जा रही है।

प्रखंडवासियों में उत्साह।

लछुआड़ मोहत्सव होने से प्रखंडवासियों में काफी उत्साह देखी जा रही है।वहीं लछुआड़ निवासी मदन ठाकुर,मुखिया शक्तिधर मिश्रा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. खालिद वेग,समाजसेवी सुशील मंडल ने कहा कि लछुआड़ मोहत्सव होने से प्रखंड के भारत के मानचित्र पर उभरेगा।

लछुआड़ में होगा गणमान्य लोगों का आगाज।

इस लछुआड़ मोहत्सव में स्थानीय विधायक सुधीर कुमार चौधरी,सांसद चिराग पासवान, गन्ना मंत्री सह जमुई प्रभारी मो.अफरोज आजाद,श्रम संसाधन मंत्री विजयप्रकाश यादव सहित कई मंत्री व गणमान्य लोगों का आगमन होगा।आ

सरकार के धमकी के खिलाफ 12 को धरना देंगे प्रारंभिक शिक्षक - प्रदेश सचिव

जमुई,ब्यूरो अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

सुप्रीम कोर्ट के समान वेतन के आदेश को लागू करवाने के लिए जेल जाने को है तैयार -आनंद

लाठी गोली से सत्याग्रह को कुचलना दुर्भायपूर्ण ।

जमुई/माननीय सुप्रीम कोर्ट के समान काम के लिए समान वेतन के आदेश को लागू करवाने के लिए अनिश्चित कालीन मूल्यांकन बहिष्कार मांग पूरी होने तक जारी रहेगा । उक्त जानकारी पटना में संपन्न हुई दो दिवसीय बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेकर लौटने के बाद संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने दी।

प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने कहा कि लोकतान्त्रिक तरीके से सत्याग्रह सह मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे शिक्षकों पर मुकदमा करने की सरकार के द्वारा लगातार दी जा रही धमकी के खिलाफ 12 अप्रैल को जिलामुख्यालय पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के समान काम -समान वेतन के आदेश को बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षक पर सरकार से लागू करवाने के लिए जेल जाने को भी तैयार है ।

सरकार के द्वारा मुकदमा करने की धमकी दिए जाने से डरने वाले नहीं है । उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पुरे बिहार में शिक्षकों का लोकतांत्रिक तरीके से जारी अनिश्चित कालीन पहली से लेकर वारहवीं तक का मूल्यांकन बहिष्कार सह सत्याग्रह आंदोलन को लाठी गोली से दवाने के प्रयास पर संघ के राज्य स्तरीय बैठक में सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए पुरे राज्य में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक नियोजित शिक्षक पुरे बिहार के स्कूल में 27 मार्च से मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे है । जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा । साथ ही बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का जारी सत्याग्रह आंदोलन को मांग पूरी होने तक पूर्ण समर्थन देने का संकल्प बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षक ले चुके है ।

(बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (2565/11)/व्हाट्स अप-9122441633)

पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्त्सव पर पूरा जमुई भगवामय ---विकास।

ब्यूरो,अमित कुमार सविता।(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई के महादेव सिमेरिया गांव स्थित सामाजिक संस्थान बजरंग मित्र मंडल की और से यज्ञ उपरांत बृस्पतवार संध्या में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद श्री बिकास प्रसाद सिंह ने उपस्थित हज़ारो श्रद्धालुओं को अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे भक्ति मय कार्यक्रम में परंपरा के साथ 2 अपने धर्म के प्रति लोगो में जागरूकता फैलती है खासकर अब हिंदुस्तान के नयी तस्वीर निकल कर हिन्दुस्तानियो की आ रही है,और बिहार के साथ साथ जमुई भी कदम ताल करते शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है !यूपी में एक सन्यासी को मुख्यमंत्री बनने से पूरे देश नयी ऊर्जा से ओतप्रोत है !और यही जज्वा और जोश जमुई में अनवरत कायम रखना है !ऐसे जन्मोत्त्सव पर पूरा जमुई केसरिया रंग में सरावोर हो चुकी है !और इसमें सोने पर सुहागा यहाँ जागरण गायिका के रूप में आयी इशरत जहाँ ने बजरंगबली मंदिर में माथा टेग कर साबित कृ की हिंदुस्तान गंगा यमुनी तहज़ीब से चलेगी !

ग्रामीण और समाज सेवी श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मेरा यह जन्म भूमि है,और मुझसे जितना हो सकता है,मैं अपने समाज के लिए निश्वार्थ सेवा करता रहूँगा।
भक्ति संध्या जागरण कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण युवा संजय सिंह जी कर रहे थे।जबकि इस भक्ति जागरण में भक्ति गीतों के लिए मशहूर गायिका इशरत जहां बेहतरीन भजन का प्रस्तुति देखे हज़ारो दर्शकों का मन मोह ली और लगातार तालियां बटोरी।
इसके अलावे मनोज कुमार

ने भी अपनी भजन से लोगो को बांधे रखा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह,भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित,त्रिपुरारी सिंह,अनिल प्रताप,विवेक सिंह,संजय सिंह,ओंकार बर्णवाल,माधव,टेनी कुमार,मुकेश कुमार सहित अन्य समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में बेहद सक्रिय नज़र आये !

Friday, 7 April 2017

संपन्न हुआ रामचरित मानस यज्ञ।


ब्यूरो,अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई/ महादेव निमिया में बीते 21मार्च से 06 अप्रैल तक चलने वाले रामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया।

यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों की ध्वनि,रामचरित मानस की संगीतमय प्रस्तुति व यज्ञ मंडप से उठने वाले हवन के धुओ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ओज से भर गया।

इस कार्यक्रम में रामकथा वाचक मिथिलाबिहारी शरण जी द्वारा प्रस्तुत संगीतमय रामकथा ने भक्तिरस की ऐसी पावन धारा प्रवाहित की।जिससे श्रद्धालु जन प्रतिदिन गोते लगाने अयोध्या के बाल व्यास राघवशरण जी महाराज द्वारा जीवन मे रामचरित मानस के पात्रों को जीवन चरित्र से सिख लेने की प्रेरणा दी।

भजनोदेशक ई० भानुप्रताप के प्रवचनों को भी श्रद्धालुओं ने काफी तन्मयतापूर्वक सुना।साथ ही भजन गायक नथुनी पांडेय ने भी अपनी सुंदर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी।सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में महादेव सिमरिया ग्राम एवं क्षेत्र के नागरिकों ने बहुत उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया।