Friday, 7 April 2017

चैती मां दुर्गा को दी गई अश्रुपूर्ण विदाई।



ब्यूरो,अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई)
Edited:Prince Dilkhush


जमुई/सिकंदरा भगवान नदी के तट पर स्थित श्री श्री 108 पुरानी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

इस विसर्जन में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई।मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के पूर्व पूरे बाजार एवं चौक पर से लेकर दर्शन हेतु भ्रमण कराया गया। भ्रमण के बाद सिकंदरा के शिननाथी पोखर में मां के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया।

इस विसर्जन में चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित,महावीर दल के अध्यक्ष रंजीत जोशी,उपेंद्र नायक,पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय पांडे,सचिव अमृतराज,कोषाध्यक्ष चंदन चौधरी, सेवागत संजय चौधरी,टुनटुन स्वर्णकार, सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

भक्ति जागरण ने बहाई भक्ति रस की धारा।


ब्यूरो,अमित कुमार सविता।
(एनएच लाइव जमुई।)
Edited: Prince Dilkhush
जमुई/सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया गांव में इलाहाबाद की प्रसिद्ध भजन गायक का इशरत जहां ने भक्ति रस से भरे भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को भक्ति और राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से इसरत जहां ने अभीभूत कर दिया।उसके बाद छैला बिहारी,पवन सिंह,अजीत,मनोज जैसेे गायकों के साथ एल्बम में कार्य कर चुके और देश के कोने-कोने में अपनी झांकियां प्रस्तुत कर चुके कलाकार दीपक मिश्रा द्वारा शिव तांडव प्रस्तुति एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति से दर्शक अनायास जयकारा लगाने को विवश हो गए।

दुमका से आई नन्ही गायिका अनु ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति से सारे श्रोताओं के दिलों पर राज किया।वही गायक दिलीप कुमार के भजनों को भी श्रोताओं का प्यार मिला।

उद्घोषक संजय कुमार सिंह ने भक्ति जागरण कार्यक्रम का बखूबी कुशलतापूर्वक सफल संचालन किया।

नाल पर महेंद्र जी एवं रवि ऑर्गन पर सपन कुमार और पैड पर गिरधारी के खूबसूरत लय और ताल पर एवं सामंजस्य ने अनूठा समा बांधा।

हजारों की तादात में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में बजरंग मित्र मंडल के संरक्षक अजय कुमार सिंह,प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह,आनंद सिंह, मिथिलेश पांडे,बंटी कुमार समेत समस्त युवाओं ने काफी तत्परता दिखाई।

Thursday, 6 April 2017

स्थापना दिवस पर भाजपा ने बूथ स्तर पर किया झंडोतोलन

जमुई(एनएच लाइव जमुई, ब्यूरो अमित कुमार सविता)
Edited: Prince Dilkhush



सिकन्दरा :पार्टी की 36 वें स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड के 14 पंचायतो में बूथ स्तर पर झंडोतोलन किया गया|इस दौरान सिकन्दरा में झंडोतोलन का नेतृत्व जहाँ ओंकार वर्णवाल कर रहे थे|वहीं पोहे पंचायत के कमान संजय यादव संभाल रखे थे|इसी प्रकार कुमार में गौरी शंकर सिंह,गोखुला फतेपुर में महादेव मांझी,मथुरापुर में सुरेन्द्र सिंह,भूल्लो में सुबोध कुमार सिंह,सबलबीघा में सच्चिदानंद चौधरी,बिछवे में टुनटुन सिंह,महादेव सिमरिया में हरदेव सिंह,मिरचा पाठकचक में उपेन्द्र सिंह,ईटासागर में दिलीप पासवान ,खरडीह में अनिल दीक्षित के साथ सिझौङी में राजेश सिंह बखूबी कमान संभाले हुए थे|इधर दूसरी ओर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित एवं महासचिव रंजीत जोशी,अशोक केशरी पूरे पंचायतो में घूमघूम कर झंडोतोलन में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे थे|इस दौरान नेताओ द्वारा पार्टी की नीतियों के प्रचार के साथ केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई|

आटा चक्की मिल में चोरो ने सेंधमारी कर नगदी समेत अन्य सामाग्री लूट लिए।

जमुई(एनएच लाइव जमुई,बयूरो अमित कुमार सविता)
Edited: Prince Dilkhush




जमुई/सिकन्दरा - बुधवार की अर्द्धरात्रि में चोरो ने सेंधमारी कर सिकन्दरा गांधी बाजार स्थित शमी अहमद के आटा चक्की मिल से 100 लीटर डीजल समेत गल्ले में रखा 4235 रुपये लूट लिए|जानकारी के अनुसार आटा चक्की मिल मालिक शमी अहमद बुधवार की रात्रि 9 बजे के करीब अपने मिल को बंदकर अपने घर चले गये|

इसी बीच चोरो ने रात बीतते देख मिल के पीछे वाले हिस्से के दीवाल को तोड़कर मिल के अंदर प्रवेश कर मिल में रखे 100 लीटर डीजल समेत गल्ले में रखा 4235 रुपये लूट ले गए|इसकी जानकारी मिल मालिक को तब मिली जब सुबह अपना मिल खोला तो देखा कि पीछे वाले हिस्से का दीवाल टूटा हुआ है।

सारा सामान भी बिखरा पड़ा है|तत्पश्चात मिल मालिक शमी अहमद के द्वारा सिकन्दरा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया|दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मिल मालिक ने यह भी जिक्र किया कि पूर्व में भी चोरो द्वारा  कई बार सेंधमारी की जा चुकी है|आपको बता दें कि इन दिनों सिकन्दरा में चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है|आये दिन चोर शहर के दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है|दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है|इधर दो दिनों के अंदर चोरो के द्वारा किये गए सेंधमारी से अन्य व्यवसायिक दहशत में है|

Wednesday, 5 April 2017

राजग के नेता भी शरीक हुए रामनमवी जुलूस में

राजग के नेता भी शरीक हुए रामनमवी जुलूस में।

जमुई(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता।)
Edited: Prince Dilkhush

जमुई/ सिकन्दरा प्रखंड में आयोजित बुधवार को रामनमवी जुलूस में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता भी शामिल हुए।

वहीं जुलूस में शामिल भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह एवं लोक जनशक्ति पार्टी के दलित सेना के अध्यक्ष सह पुर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान ने कहा कि सिकन्दरा प्रखंड के रामनमवी जुलुस में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्हीने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से आपसी सद्भाव,सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश जिला तक गया है।
यहां सभी वर्गों के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित,सोनेलाल पासवान,लोजपा के युवा महासचिव बाबुल सिंह,संजय यादव,दीपक केशरी, प्रणव गुप्ता,कृष्णा चंद्रवंशी,बमबम तमोली,अशोक केशरी सहित अन्य राजग के दर्ज़नो नेता शामिल थे।

जमुई के सिकन्दरा प्रखंड में भाईचारे व सदभाव की मिशाल हुई कायम।

जमुई(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता।)
Edited:Prince Dilkhush

सिकन्दरा प्रखंड में बुधवार को रामनमवी जुलूस में भाईचारे व एकता की मिसाल देखने को मिली।
इस जुलुस में सभी जाति,वर्ग,समुदाय के लोग मौजूद थे।

बाजार ने जुलुस में शामिल अल्पांख्यक समुदाय भी नज़र आए।जुलुस में हो रहे राहगीरों के मदद में मो.शमशाद,मो.सलीम,मो.शाबीर मुख्तार आदि ने शांति व सौहार्द के साथ अपना योगदान दिया।

वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य मो. जावेद एकवाल में कहा कि प्रखंड में वर्षो से यह एकता और भाईचारा कायम है।

उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के पर्व-त्यौहार में एक साथ कार्य करते है।इसी का नतीजा है कि कभी भी सिकन्दरा दोनों समुदायो के बीच मनमुटाव नही हुई है।इस एकता की प्रशंसा जिले में ही नही बल्कि राज्य में चर्चा होती है।वहीं स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किए गए थे।


रामनवमी के जुलूस में उमड़े श्रद्धालु हम से गूंज उठा प्रखंड सिकंदरा प्रखंड

जमुई(एनएच लाइव जमुई,अमित कुमार सविता।)
Edited: Prince Dilkhush

रामनवमी के जुलूस में उमड़े श्रद्धालु हम से गूंज उठा प्रखंड सिकंदरा प्रखंड में रामनवमी के जुलूस में बुधवार को उमड़े श्रद्धालु इस जुलूस में सैकड़ों मोटरसाइकिल नगाड़े,झंडे एवं जय श्री राम एक ही नाम जय श्री राम के नारों से पूरा प्रखंड गूंज उठा।
इसज़ रामनवमी जुलूस का आयोजन युवा डाक बम समिति सर महावीर दल के सौजन्य से हुआ।
वही महावीर दल के अध्यक्ष अमित कुमार भगत ने बताया कि सिकंदरा युवा डाक समिति हमेशा इस तरह के आयोजन करता आया है।

इस जुलूस में वृंदावन धाम से आए हुए रासमंडलियों के द्वारा शिवपार्वती, सीताराम बाल्मीकि एवं अन्य देवी देवताओं के अवतार देखते ही बन रही थी।

सभी युवाओं के हाथ में हनुमान जी का ध्वज,तलवार,लाठियां जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी।नौजवान युवाओं द्वारा लाठी तलवार की करतबबाजी भी दिखाई जा रही थी।

जुलूस सिकंदरा के चहुआर नदी  के तट पर पुरानी दुर्गास्थान से निकलकर बाजार चौक,पुरानी चौक, मिशन चौक होते हुए पुनः पुरानी दुर्गास्थान में जुलूस समापन हुआ।

जुलुस में मुख्य रूप से महावीर दल के सचिव आशीष कुमार,युवा मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता,तरुण, सभा के अध्यक्ष प्रदीप केसरी,प्रमुख पति विजय कुमार गुप्ता,मुन्ना केसरी,विक्की केसरी,भूपेश सिन्हा,विष्णु,पवन केसरी,कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,मुकेश कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।