Saturday, 18 November 2017

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:- उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना नीतीश सरकार को पड़ेगा महंगा - याचिका कर्ता।
👉एक सप्ताह पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हो चुका है कैविएट दाखिल।
👉सरकार के एसएलपी को खारिज करवाने की सारी तैयारी पूरी।
👉हठधर्मी सरकार को कोर्ट के साथ साथ लोक सभा चुनाव में भी दिया जाएगा मुँहतोड़ जबाब।

बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों के समान काम-समान वेतन के मामले में नीतीश सरकार को पटना हाई कोर्ट से झटका के लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी जोरदार झटका देने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है । सरकार की मंशा को भांपकर एक सप्ताह पहले ही सफलता पूर्वक सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया जा चुका है। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के निर्णय पर समान काम-समान वेतन ( केस संख्या CWJC-1370/2017 बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बनाम बिहार सरकार ) के याचिका कर्ता आनंद कौशल सिंह ने शुक्रवार को कहा । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पारित आदेश के आलोक में ही पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने नियोजित शिक्षकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद समान काम के बदले समान वेतन निर्धारित समय में देने का आदेश बिहार सरकार को दिया है । उन्होंने कहा बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हाई कोर्ट पटना के द्वारा पारित आदेश को पुनः सुप्रीम कोर्ट में ही चुनौती देकर संवैधानिक प्रावधानों का घोर उलंघन व न्यायालय के कीमती समय को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है । उन्होंने कहा कि बिहार के चार लाख शिक्षक सरकार को सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी मुँहतोड़ जबाब देने के लिए कमर कस चुके है । उन्होंने कहा कि जान की बाजी लगाकर भी समान काम -समान वेतन हासिल करने के लिए तैयार है ।
सादर।

👉आनंद कौशल सिंह, याचिकाकर्त्ता, समान काम-समान वेतन, (बिहार पंचायत- नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बनाम बिहार सरकार CWJC No- 1370/2017 )    
👉सह प्रदेश सचिव,बिहार पंचायत - नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ । whatsapp no. 9122441633.Call no- 7992456537.


Monday, 13 November 2017

जमुई👉अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई,दो की मौत।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Posted by:-उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

जामुई।सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिशन चौक मोड़  के पास सोमबार की रात्रि  करीब 8 बजे अनियंत्रित ट्रक सिमर  के पेड़ से जा टकराई जिसे मौके पर ही चालक सहित दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो
गयी।प्रत्यक्षदर्शी की अनुसार तेज गति से आ रही ट्रक जैसे  ही मिशन मोड़ के पास  पहुंची की चालक अनियंत्रित हो जाने से सिमर पेड़ से जा टकराई ,आवाज़  इतनी तेज थी की आस  पास के लोग वहा पहुंचे  की सिकंदरा निवासी मोइन मिया  50 वर्ष एवं पटाम्बर  गवाँ निवासी युबक  की मौत हो गयी।ट्रक को नंबर बी.आर 46सी5725 बताया गया है वही ट्रक के अगले  हिस्से की पडख़च्चे  उड़ गया है मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जाँच  कर रही है।

जमुई👉आवंटन के लिए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय एचआरडी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

जमुई से ब्युरो एके सविता की रिपोर्ट।
Posted by:उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

👉केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर लगाया शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप।
👉शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर दिया आंदोलन करने की चेतावनी ।
👉पांच माह से नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला है वेतन।
👉सर्व शिक्षा अभियान से वेतन मद की राशि केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को नहीं दिए जाने से है शिक्षकों में आक्रोश।

जमुई।केंद्र सरकार द्वारा आवंटन उपलब्ध नहीं कराए जाने से नियोजित शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं दिए जाने पर मोर्चा खोलते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षजमुई👉आवंटन के लिए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय एचआरडी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।क संघ का एक शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में मानव संसाधन राज्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।शिष्टमंडल में शामिल बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने शनिवार को स्थानीय संघ भवन में शिक्षकों से मुलाकात करने के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश सचिव श्री कौशल ने बताया कि केंद्र व राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार रहने के बाबजूद भी बिहार में तीन लाख शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है और पढ़ाई शुरू होने के सात माह बाद भी दो करोड़ बच्चों को किताब नहीं दी जा सकी है । उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जानबूझ कर शिक्षा व शिक्षक को बर्बाद करने की शाजिस की रची जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं कि जाएगी ।

उन्होंने बताया की संघ के द्वारा मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान के लिए शीघ्र बिहार सरकार को सर्व शिक्षा अभियान से वेतन मद की राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।साथ ही हाईकोर्ट पटना से 04 लाख शिक्षकों को समान काम -समान वेतन देने के पारित आदेश को शीघ्र लागू करने हेतु बिहार सरकार को आदेशित करने की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र शिक्षकों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लाखों शिक्षक आक्रोश पूर्ण आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे ।

Thursday, 2 November 2017

जमुई👉 हाइकोर्ट के संबैधानिक आदेश को लागू करने में आनाकानी करने से होगा संबिधान का अपमान : आनंद कौशल।

जमुई से ब्युरो अमित कुमार सवित की रिपोर्ट।
(बिहार उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश)



👉पिछले 08 साल के अध्ययन के बाद न्यायालय ने दिया है,सरकार को समान वेतन देने का आदेश ।याचिका कर्ता आनंद के साथ सैकड़ों शिक्षक ने मनाया जीत का जश्न, उच्च न्यायालय के प्रति जताया आभार ।

जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ झाझा के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव की अध्यक्षता व जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र यादव के संचालन में गुरुवार के सुबह सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका ने समान वेतन का आदेश उच्च न्यायालय से पारित होने पर याचिका कर्ता सह प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह के साथ जीत का जमकर जश्न मनाया । इस मौके पर समान काम - समान वेतन के याचिका कर्ता सह शिक्षकों के लोक प्रिय नेता आनंद कौशल को माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका ने समानित किया । मौके पर याचिका कर्ता सह प्रदेश सचिव आनंद कौशल इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय सभी शिक्षकों को देते हुए नमन किया । प्रदेश सचिव आनंद ने कहा कि हाइकोर्ट के संबैधानिक आदेश को लागू करने में बिहार सरकार के द्वारा आनाकानी करने से  संबिधान का अपमान होगा । जिसे बिहार के 04लाख शिक्षक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे । उन्होंने कहा कि 08 साल अध्ययन करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय पटना ने संबिधान का सम्मान करते हुए 04 लाख नियोजित शिक्षक को समान वेतन देने का आदेश बिहार सरकार को दिया है । अब अगर सरकार अध्ययन का ड्रामा करेगी तो आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जदयू-भाजपा के उम्मीदवार को चुनाव जीतने नहीं दिया जाएगा । इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र यादव व प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव ने कहा कि बिहार सरकार से संघर्ष के दौरान प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने अपनी नौकरी तक त्याग कर शिक्षकों को उनका अधिकार दिलवा कर जो अदम्य साहस का परिचय दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है । इस मौके पर नागेंद्र यादव, मासूम अंसारी, पूनम कुमारी , सगुफ्ता प्रवीण, दीप्ति प्रकाश, रीना कुमारी, ममता सिंह, रामप्रवेश यादव, मनोज यादव, दीपक कुमार, आर्यन वर्णवाल, सरोज कुमार, दिनेश पंडित, मोअज्जम , त्रिलोकी पंडित, राजेश कुमार, प्रमोद पंडित, उमेश यादव, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।

Sunday, 20 August 2017

नवहिन्दुस्तान न्यूज़ लाइव बिहार जमुई ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
(Sub-Editor Prince Dilkhush)

जमुई।चकाई बाजार स्थित  जिला परिषद डाकबंगला के समीप शनिवार की देर रात चकाई पुलिस ने मनोज स्वीट्स एवं एसके मशीनरी में छापेमारी कर तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।
साथ ही मिठाई दुकान के संचालक मोनू हलवाई को गिरफ्तार कर लिया।वही एसके मशीनरी का संचालक संतोष कुमार मौके से भागने में सफल रहा।

Thursday, 20 July 2017

जमुई : पंचायत राज पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का समापन।

जमुई।एनएच लाइव बिहार के लिए ब्युरो अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush.




Sunday, 16 July 2017

कांवरियों की सेवा करने निकला श्रद्धालुओं का जत्था।

एनएच लाइव बिहार के लिए अमित कुमार सविता की रिपोर्ट।
Edited by Prince Dilkhush.

जमुई : सावन मास के दूसरी सोमवारी को लेकर सुलतानगंज से 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर बाबाधाम देवघर पहुँचने वाले कांवरियों की सेवा करने युवा डाक बम सेवा समिति सिकन्दरा जमुई के तत्वाधान में जलेबिया मोड़ पर लगाये जा रहे सेवा शिविर में भाग लेने सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं आज जलेबिया मोड़ सुइयाँ रवाना हुए।

युवा डाक बम सेवा समिति सिकन्दरा के द्वारा जिलेबिया मोड़ पर लगाये जा रहे सेवा शिविर में रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गा मंदिर सिकन्दरा से समाजसेवी आईपी गुप्ता ने हाथ मे झंडा लेकर सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ बोलबम के जयकारे के साथ रवाना किया।युवा डाक बम सेवा समिति सिकंदरा के श्रद्धालुओं का जत्था आज रात तक सुलतानगंज एवं देवघर के बीच स्थित जलेबिया मोड़ पहुचेगी,जहा सुबह इन श्रद्धालुओं की और से जल लेकर बाबाधाम देवघर जाने वाले सभी कावरियों को सेवा शिविर के माध्यम से पानी,शरवत,फल,निम्बू पानी इत्यादि बांटा जायेगा।

सेवा शिविर में जाने से पूर्व सैकड़ो की संख्या में युवा दुर्गा मंदिर सिकंदरा से समाजसेवी आईपी गुप्ता के नेतृत्व में बोलबम के जयकारे के साथ रवाना हुआ,इसको लेकर जहां श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा वहीं कांवरियो की सेवा करने जा रहे श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह दिखा।माहौल भक्तिमय हो गया था।मौके पर गोविंद सिंह राठौर,संजय पांडेय,बाहुबली प्रशांत सिंह तोमर,सौरव सिंह सेंगर सहित सेकड़ो की संख्या में युवा श्रद्धालु उपस्थित थे।

झूमते गाते देवघर पहुँच रहे है काँवरिया।

श्रावणी मेला में जलार्पण के लिए सुल्तानगंज से बाबाधाम आ रहे नाचते-गाते कांवरियों को देखने का आनन्द हीं कुछ और है।ये लोग उत्साह एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण हो निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इन लोगों में से कोई सुसज्जित कांवर लाते हुए यहाँ दिख रहा है तो कोई सुंदर वेशभूषा धारण किये हुए।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा हेतु देवघर जिला प्रशासन द्वारा कांवरिया पथ में बालू भराई के साथ-साथ इन्द्र वर्षा लगाया गया है,जिसकी कुल संख्या 92 है। इससे बारिस न होने पर भी कांवरियों को बालू पर चलने में आसानी हो रही है।इन्द्र वर्षा के माध्यम से जहाँ चिलचिलाती धूप में भी पथ गीला और चलने योग्य रहता है; वहीं कांवर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को इन्द्र वर्षा से वृष्टि जैसे आनन्द की अनुभूति भी होती है।श्रावणी मेला का रंग जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे यहाँ आगन्तुक कांवरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जलार्पण हेतु रात्रि से हीं कांवरियों का आगमन हो रहा